Image Source: NDTV.com
Sara Ali Khan Makes Cannes Debut In Lehenga: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 की शुरुआत 16 मई 2023 से हो गयी है। इस ग्लोबल इवेंट के रेड कार्पेट पर कई भारतीय सेलिब्रिटी अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता के बाल्स और हॉट लुक के बाद अब सारा अली खान भी इसमें शिरकत कर चुकी हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए, सारा ने बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था जिसमें उनकी ख़ूबसूरती देखने को बनती है। अपने कान्स फिल्म फेस्टिवल लुक के लिए सारा ने किस प्रकार का लुक रखा है, आइए उनके फोटोज के माध्यम से जानते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई हैं और उन्हें पहली बार में ही देश के प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी दी गयी है। सारा ने इस इवेंट में भाग लेने के लिए गाउन और ड्रेसेस को साइड करते हुए भारतीय परिधान का चुनाव किया जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ सारा ने अपना मेकअप लुक काफी सिंपल रखा है और ऐक्सेसरीज के नाम पर सिर्फ हाथों में ब्रेसलेट और कानों में इयररिंग पहने हुए हैं। बात करें सारा के आइवरी लहंगे की तो इसे फेमस ड्रेस डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला ने डिजाइन किया है।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…