बॉलीवुड

सुप्रीम कोर्ट से मिली इजाजत पर बोले सोनू सूद, “न्याय हुआ है”

SC Allows Sonu Sood Withdraw Petition: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, जो कि लॉकडाउन के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करके मसीहा के रूप में जाने गए हैं, पिछले कुछ समय से मुंबई के जुहू इलाके में अपनी आवसीय बिल्डिंग को कथित तौर पर होटल में बदलने को लेकर वे चर्चा बटोर रहे हैं।

तीन न्यायाधीशों की खंडपीठ ने दी अनुमति

Image Source – PTI

बीएमसी की तरफ से अवैध निर्माण को लेकर जारी किए गए नोटिस को चुनौती देते हुए सोनू सूद ने सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका डाली थी, जिसे वापस लेने की अनुमति सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अब प्रदान कर दी है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शरद अरविंद बोबडे(Sharad Arvind Bobde) की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की खंडपीठ ने सोनू सूद को अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति दी है(SC Allows Sonu Sood Withdraw Petition)।

सोनू सूद की प्रतिक्रिया

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू सूद ने एक बयान जारी करके कहा है कि न्यायालय ने मुझे सांस लेने का मौका दिया है और साथ ही सही कदम उठाने के लिए वक्त भी दिया है। यह निर्माण हमेशा से वैध था। यह अलग बात है कि इसे अलग रंग दे दिया गया।

साथ ही यह भी लिखा

अपने बयान में एक्टर ने यह भी कहा है कि मैं खुद को अपराधमुक्त महसूस कर रहा हूं, क्योंकि न्यायिक व्यवस्था में हमेशा से मेरा भरोसा रहा है। मैं एक ऐसा इंसान हूं, जो हमेशा नियमों-कानूनों का पूरा पालन करता है। मेरा हमेशा से प्रयास रहता है कि मैं अपने बिजनेस को सही तरीके से चलाऊं और कानून के मुताबिक सभी जरूरी मंजूरी और क्लियरेंस भी ले लूं।

यह भी पढ़े

छवि बिगड़ने की कोशिश

सोनू सूद ने कहा है कि दुर्भाग्य से कुछ लोगों ने मेरी छवि बिगड़ने की कोशिश की है। सभी से मेरी यही गुजारिश है कि खुद को सोशल एक्टिविस्ट बताने वाले ऐसे लोगों के चक्कर में गुमराह न हों। अंत में यही कहूंगा कि न्याय हुआ है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago