बॉलीवुड

ऐसा क्या बोल दिया शहबाज ने कि ठहाके लगा कर हंस पड़ीं शहनाज गिल

Shahbaz Gill Interview By Shehnaaz Gill: बिग बॉस फेम और मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल सोशल मीडिया में हमेशा छाई रहती हैं। एक बार फिर से उनका एक यूट्यूब वीडियो सामने आया है, जिसमें कि वे अपने भाई और सिंगर शहबाज गिल का इंटरव्यू करती हुईं नजर आ रही हैं और उनकी टांग खिंचाई भी कर रही हैं। दोनों भाई-बहन के इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर तरह-तरह से प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

शेयर किया यह खूबसूरत वीडियो(Shahbaz Gill Interview By Shehnaaz Gill)

यह वीडियो बड़ा ही फनी है। वीडियो में शहनाज गिल जिस तरीके से अपने भाई शहबाज गिल से सवाल कर रही हैं, उसकी फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। अपने भाई शहबाज गिल को शहनाज गिल सबसे पहले अपना नाम बताने के लिए कहती हैं। वे उनसे चाय और कॉफी भी पूछती हैं। इसके बाद वे उनसे यह जानना चाहती हैं कि उन्होंने अपना कॅरियर बनाने के लिए किस तरह से संघर्ष किया।

शायरी सुना रहे शहबाज

शहबाज गिल भी शहनाज गिल के सवालों का जवाब बड़े ही फनी अंदाज में देते हुए दिख रहे हैं। शहनाज गिल जब उनसे उनके फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में पूछती हैं, तो शहबाज शहनाज का नाम लेते हैं। इसके बाद जब वे उनसे उनके फेवरेट एक्टर के बारे में पूछती हैं, तो शहबाज खुद अपना ही नाम लेते हैं। शहनाज गिल शहबाज को कई सिचुएशन देती हैं और उन पर शायरी बनाने के लिए कहती हैं। शहबाज भी इन सभी पर एक से बढ़कर एक शायरी बनाकर सुना देते हैं। यह भी फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को अब तक 1 लाख 77 हजार से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 29 हजार से अधिक लाइक्स भी इसे मिले हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस शहनाज गिल के इंटरव्यू के स्टाइल की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है- सो क्यूट। साथ ही उनके भाई शहबाज गिल को भी बड़ा ही टैलेंटेड बता रहे हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago