DNA india
Shahrukh Khan Flop Movies: बॉलीवुड के किंग खान काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। ऐसे में उनके फैंस फिल्मों में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरूख खान के फैंस अब उनको जल्द ही फिल्मों में देखना चाहते हैं। हालांकि, बीते दिनों शाहरूख खान नेटफ्लिक्स पर डेविड लेटरमैन के शो में नजर आए थे। लेकिन वो फिल्मों में कब नजर आएंगे इस बारे में अभी तक किसी को कोई जानकारी नहीं हैं। शाहरुख खान ने अभी तक अपने किसी नए प्रोजेक्ट का एलान खुद से नहीं किया है। वहीं, शाहरूख खान फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में कैमियो रोल में नजर आएंगे।
बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाले हैं, इसके साथ ही अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में अहम किरदार है। बात करें शाहरूख खान की तो उनकी फिल्मों से गैप लेने की मुख्य वजह बताई जा रही है काफी लंबे समय से उनकी फिल्मों का फ्लॉप होना। बीते काफी समय से शाहरूख की एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। जिसकी वजह से शाहरूख अब अपनी किसी भी फिल्म का चुनाव बहुत सोच समझकर करना चाहते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं किंग खान की उन फिल्मों की लिस्ट जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थीं।
शाहरूख खान की फिल्म जीरो साल 2018 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से दर्शकों को और खुद शाहरूख खान को भी काफी उम्मीदें थीं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आई थीं। हालांकि, इस फिल्म ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। सिनेमाघरों में जाकर फिल्म ने दर्शकों के समेत शाहरूख और फिल्म निर्माताओं को भी निराश किया। फिल्म ‘जीरो’ के फ्लॉप होने के बाद से ही अभी तक शाहरुख ने कोई फिल्म साइन नहीं की है।
वहीं शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की फिल्म जब तक है जान फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। हालांकि, ये फिल्म यश चोपड़ा के निर्देशन में बनाई गई थी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। बता दें कि इस फिल्म के बाद से ही शाहरूख की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला शुरू हो गया था।
शाहरूख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इस फिल्म में शाहरूख खान एक बार फिर से अपनी जिंदगी को दोहराते हुए नजर आए थे। फिल्म में दिखाया गया था कि असफलता मिलने के बाद भी जिंदगी हर किसी को दूसरा मौका जरूर देती है लेकिन दर्शकों को ये कंटेंट पसंद नहीं आया था और काफी ऊबाई लगा था। जिस वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।
साल 2015 में क्रिसमस के मौके पर रोहित शेट्टी फिल्म दिलवाले लेकर आए थे। इस फिल्म में काफी लंबे समय बाद शाहरूख और काजोल एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए थे। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सैनन भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
शाहरूख खान की फिल्म फैन साल 2016 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरूख ने अपने हमशक्ल का किरदार निभाया था लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खासा कोई कमाल दिखा नहीं पाई थी।
शाहरूख खान की फिल्म रईस में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान मुख्य किदरार में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशक राहुल ढोलकिया ने किया था और फिल्म को गौरी खान और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया था। हालांकि, अच्छी कहानी होने के बावजूद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…