बॉलीवुड

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से विदा हो जाएगा ये एक्टर? जानें इस खबर की सच्चाई

छोटे पर्दे का बड़ा डेली सोप तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 14 सालों से सब टीवी की शान बना हुआ है. साल 2008 में शुरू हुए इस शो से कई एक्टर्स बदल चुके हैं लेकिन कुछ एक्टर्स को देखने की आदत सी हो गई है. अब खबर है कि तारक मेहता का किरदार निभाने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) शो छोड़ सकते हैं. तारक मेहता शो के लीड जेठालाल यानी दिलीप जोशी के खास दोस्त हैं लेकिन वे शो क्यों छोड़ रहे हैं, चलिए जानते हैं.

शैलेश लोढ़ा छोड़ रहे हैं तारक मेहता शो?

Image Source: tellychakkar.com

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की लोकप्रियता बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में है. हर उम्र के लोग इस शो को पसंद करते हैं मगर इस शो को चाहने वालों के लिए बुरी खबर है. शो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, शैलेश लोढ़ा यानी तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शो छोड़ रहे हैं. ई टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, शैलेष लोढ़ा इस शो की शूटिंग 1 महीने से नहीं कर रहे हैं और उनका वापसी का कोई प्लान भी नहीं है. ऐसी खबर है क शैलेश अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं है और उनकी डेट्स का इस्तेमाल भी सही से नहीं हो रहा है. इस शो के कारण शैलेश ने कई ऑफर छोड़े और अब वे अपने इस कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं है. शैलेश ना सिर्फ एक एक्टर हैं बल्कि वे बेहतरीन लेखक और हास्य कवि भी हैं. कुछ समय पहले शैलेश कपिल शर्मा के शो में दिखाई दिए और उनके करिश्मे से कोई नहीं बच सका. हालांकि तारक मेहता में काम करने वाले सितारे एक कॉन्ट्रैक्ट में बंधे होते हैं और उन्हें किसी दूसरे शो में काम करने की अनुमती नहीं होती है.

शैलेश लोढ़ा के पहले इस शो से शा वकानी, नेहा मेहता, गुरुचरण सिंह जैसे कलाकारों ने शो छोड़ा और उनकी जगह किसी दूसरे को लिया गया. असित मोदी जो कि शो के निर्देशक और निर्माता हैं, उनका ये शो काफी सालों से लोगों को मनोरंजित कर रहा है लेकिन क्या एक और कलाकार इस शो से जाएंगे या असित मोदी उन्हे रोक लेंगे. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, शैलेश मानने के मूड में नहीं है और अगर ऐसा होता है तो उनके कैरेक्टर को कौन सा एक्टर रिप्लेज कर सकता है ये बड़ा सवाल है.

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago