बॉलीवुड

Aryan Khan Drugs Case: शाहरुख़ खान से बदला निकाल रहे कुछ लोग: शत्रुघ्न सिन्हा

Shatrughan Sinha Statement On Aryan Khan Arrest Drugs Case: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान इन दिनों काफी मुश्किल समय से गुजर रहे है। शाहरुख़ खान से बेटे आर्यन खान को NCB ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था। किंग खान के इस मुश्किल घडी में बॉलीवुड के स्टार्स के साथ-साथ उनके फैंस भी सपोर्ट कर रहे है। ऐसे में हमेशा से अपने बयानों के कारण सुर्ख़ियों में रहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने आर्यन ड्रग्स केस को लेकर बात की है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने शाहरुख़ खान के बेटे के मामले में फिल्म इंडस्ट्री को डरपोक बताते हुए कहा की आर्यन खान को शाहरुख़ खान के बेटे होने के नाते टारगेट किया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में एकजुटता के सवाल पर उन्होंने कहा की “कोई भी सपोर्ट के लिए आगे नहीं आना चाहता हर कोई सोचता है की यह दूसरे की प्रॉब्लम है उसे ही डील करना चाहिए।”

क्या शाहरुख़ खान को धर्म की वजह से टारगेट किया जा रहा है?

क्या शाहरुख़ खान को धर्म की वजह से टारगेट किया जा रहा है? इस सवाल पर उन्होंने कहा ” हम यह बिल्कुल नहीं कह सकते की उनका धर्म रास्ते में आया, लेकिन कुछ लोग है जो इसे मुद्दा बना रहे है। हम सभी लोग भारत माता के बेटे है, और संविधान सभी के लिए बराबर है।” आगे बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा शाहरुख़ ही एकमात्र वजह है जिसकी वजह से उनके बेटे को टारगेट किया जा रहा है और भी लोग हैं जैसे मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट, पर उनके बारे में कोई बात नहीं कर रहा है।’

जब एक्ट्रेस दीपिका को किया गया था टारगेट

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे बात करते हुए कहा पिछली बार जब ऐसा हुआ था, तब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को टारगेट किया जा रहा था, जबकि और भी नाम उसमे शामिल थे। इस बार भी वैसे ही आर्यन खान को शाहरुख़ के बेटे होने के कारण टारगेट किया जा रहा है।

आपको जानकारी के लिए बता दें आर्यन खान को 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज पार्टी से गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में आर्यन की ओर से जमानत की गुहार लगाई गयी थी लेकिन सेशंस कोर्ट ने उनकी जमानत ख़ारिज कर दी थी।

Facebook Comments
Abhishek pandey

Share
Published by
Abhishek pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago