Image Source - Instagram@Shehnaazgill
Shehnaaz Gill Flaunts Baby Bump: हाल ही में बिग बॉस फेम अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की, जिनमें वे प्रेग्नेंट नज़र आ रही हैं। ये तस्वीरें देख उनके फैंस बेहद एक्साइटिड हैं।
बिग बॉस-13 फेम शहनाज गिल(Shehnaaz Gill), जब से बिग बॉस के घर से बाहर आईं हैं, उनकी लोकप्रियता और फैंस की गिनती बढ़ती ही जा रही है। बिग बॉस के दिनों से ही उनका चुलबुला और बेबाकी अंदाज लोगों को अपना दीवाना बना रहा हैं। बिग बॉस के बाद वे अब तक कई म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया ब्रांड प्रमोशंस कर चुकी हैं और अब बारी है फिल्म के जरिए नाम बनाने की।
इन दिनों शहनाज अपनी फिल्म ‘हौंसला रख’(Honsla Rakh) की शूटिंग के लिए कनाडा गई हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर अभिनेता व सिंगर दिलजीत दोसांझ(Diljit Dosanjh), सोनम बाजवा व गिप्पी ग्रेवाल के बेटे शिंदा ग्रेवाल मुख्य किरदारों में दिखेंगे। शहनाज ने दिलजीत के साथ अपनी इस आगामी फिल्म का पहला लुक शेयर किया है, जिसमें वे बेबी बंप के साथ नज़र आ रही हैं।
शहनाज ने अपने इंस्टा अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “एक्साइटेड?” शहनाज का यह पोस्ट(Shehnaaz Gill Flaunt Baby Bump) कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पोस्ट को अब तक 5 लाख से ज्यादा लाइक्स और 22 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं।
बता दें कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर खुद दिलजीत दोसांझ(Diljit Dosanjh) हैं और यह फिल्म इसी साल दशहरे के मौके पर यानि 15 अक्टबूर को रिलीज होगी।
यह भी पढ़े
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में शहनाज का बादशाह के साथ नया गाना “फ्लाई” रिलीज हुआ है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा जल्द ही सिद्धार्थ शुक्ल के साथ उनका गाना “हैबिट” भी रिलीज होने वाला है।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…