बॉलीवुड

Lock Upp में शहनाज गिल की एंट्री, कंटेस्टेंट नहीं होंगी तो किसे करेंगी रिप्लेस?

Alt Balaji ऐप पर आने वाला पॉपुलर रिएलिटी शो लॉकअप (Lock Upp) काफी चर्चित हो रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स के अलावा जेलर करन कुंद्रा (Karan Kundra) और जज कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी काफी लोकप्रियता बटोर रहे हैं। इस अलग तरह के शो में अब शहनाज गिल (Shehnaz Gill) की एंट्री भी हो सकती है. बताया जा रहा है कि शहनाज गिल की एंट्री होने वाली है और खबर ये भी है कि शहनाज शो के जेलर करन कुंद्रा को रिप्लेज कर सकती हैं। हालांकि इसकी सटीक जानकारी आने में समय है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज जल्द ही शो का हिस्सा बनेंगी।

लॉकअप में धमाल मचाएंगी शहनाज गिल?

बिग बॉस 13 से देशभर में पॉपुलर हुईं शहनाज गिल पहले पंजाब एक्ट्रेस रहा करती थीं लकिन अब देशभर में लोग उन्हें पहचानते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की होस्ट कंगना रनौत ने शहनाज गिल को शो में जेलर की पोस्ट ऑफर की है क्योंकि उनकी लोकप्रियता बहुत है और ये शो लॉकअप के लिए फायेदमंद हो सकता है। फैंस भी शहनाज गिल को शो में देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। बताया जा रहा है कि एकता कपूर और कंगना रनौत पहले ही शहनाज को इस शो से जोड़ना चाहती थीं लेकिन शहनाज के बिजी शेड्यूल के कारण ऐसा ना हो सका लेकिन अब जल्द ही शहनाज शो का हिस्सा होंगी।

जानकारी के लिए बता दें, बिग बॉस सीजन 13 में शहनाज विनर तो नहीं बनी थीं लेकिन अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जरूर जीत ली थीं। उनकी जोड़ी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ जमी और शो से बाहर आने के बाद दोनों ने दो वीडियो में काम किया और खबर थी कि दोनों शादी भी करने वाले थे। मगर किस्तम को कुछ और मंजूर था क्योंकि 2 सितंबर, 2021 को सिद्धार्थ के निधन ने शहनाज को तोड़ दिया हालांकि 2 महीनों के बाद वे एक बार फिर लाइमलाइट में आईं और बोलीं द शो मस्ट गो ऑन।

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 day ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

6 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

6 days ago