बॉलीवुड

रणबीर कपूर के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी श्रद्धा कपूर, लव रंजन करेंगे डायरेक्ट

Shraddha Kapoor Ranbir Kapoor: बॉलीवुड में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है। वे अपने अभिनय का लोहा पहले ही मनवा चुकी हैं। इस वक्त वे अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D के प्रमोशन में जी-जान से जुटी हैं। ऐसी खबरें आ रही है कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली एक और फिल्म की तैयारी में जुट जाएंगी। फिल्म में वे रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म लव रंजन की है। गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर ने एक बार पहले यह बताया भी था कि लव रंजन की फिल्में उन्हें बहुत पसंद आती हैं। उनकी फिल्म में वे काम जरूर करना चाहेंगी यदि उन्हें मौका मिलता है तो। साथ ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म में काम करने को लेकर श्रद्धा कपूर बहुत ही उत्साहित दिख रही हैं।

पसंद है रणबीर (Ranbir Kapoor) के साथ काम करना

Live Hindustan

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को लेकर श्रद्धा कपूर ने कहा है कि रणबीर कपूर का काम उन्हें बहुत ही पसंद आता है। वे मेहनती होने के साथ एक कमाल के अभिनेता हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ आज तक उन्हें काम करने का मौका नहीं मिला। ऐसे में अब जब यह मौका उनके हाथ आ रहा है तो वे इस मौके को गंवाना नहीं चाहेंगी। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)के मुताबिक उनकी रणबीर कपूर के साथ यह फिल्म फ्लोर पर आगामी मार्च में आ जाएगी। फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D के रिलीज हो जाने के बाद वे इस फिल्म की तैयारी शुरू कर देंगी। श्रद्धा कपूर ने कहा है कि इस फिल्म में वे अपना 100 परसेंट देना चाहती हैं। रणबीर कपूर के साथ काम करने की उनकी लंबे अरसे से ख्वाहिश थी। अब जब लव रंजन की फिल्म में उनकी यह ख्वाहिश पूरी होने जा रही है तो वे इसमें किसी तरह की कोई कसर अपनी ओर से बाकी नहीं छोड़ना चाहतीं। (Shraddha Kapoor Ranbir Kapoor)

बागी 3 को लेकर उत्साहित

Times Of India

श्रद्धा कपूर ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि वह आने वाली अपनी 2 फिल्मों बागी 3 और स्त्री 2 को लेकर काफ़ी उत्साहित महसूस कर रही हैं। विशेषकर बागी 3 को लेकर उन्हें ज्यादा उत्साह महसूस हो रहा है। गौरतलब है कि बागी में श्रद्धा कपूर टाइगर श्रॉफ के साथ पहले नजर आ चुकी हैं। बागी 3 से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। स्त्री को लेकर श्रद्धा कपूर ने हालांकि कहा है कि इसमें क्या चल रहा है, उन्हें इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। उन्हें इसके बारे में कुछ भी नहीं पता है। फिर भी वे पूरी उम्मीद कर रही हैं कि वे इस फिल्म में होंगी। गौरतलब है कि स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर की भूमिका की बड़ी सराहना हुई थी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आए थे। श्रद्धा कपूर ने कहा है कि फ्रेंचाइजी फिल्मों के साथ खुद को सहज महसूस करना आसान नहीं होता है। फ्रेंचाइजी फिल्मों को देखने के लिए तो लोग बहुत ही उत्साहित होते हैं, लेकिन इसका परिणाम क्या होगा, यह किसी को भी मालूम नहीं होता।

इस शुक्रवार को रिलीज हो रही मूवी

ppppshooper

श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D के रिलीज होने में अब बहुत कम वक्त रह गया है। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म आगामी 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। यह एबीसीडी सीरीज की ही तीसरी फिल्म है। इसमें श्रद्धा कपूर वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। नोरा फतेही और प्रभु देवा की भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। फिल्म से श्रद्धा कपूर को बड़ी उम्मीदें हैं और यही वजह है कि वे फिल्म के प्रमोशन के लिए बड़ी मेहनत करती हुई नजर आ रही हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

5 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

6 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago