बॉलीवुड

संगीतकार बप्पी लाहड़ी का हुआ निधन, अचानक बिगड़ी थी तबियत

Singer-composer Bappi Lahiri passes away: सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 69 साल के बप्पी लहरी के निधन की खबर से पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री सदमें में है। बप्पी दा के नाम से मशहूर बप्पी लहरी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धुन और गानों से एक अलग तरह का ही राग छेड़ा था।

अचानक बिगड़ी तबियत

अस्पताल के निदेशक के मुताबिक बीते एक महीने से बप्पी लहरी का इलाज चल रहा था और सोमवार को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। डॉक्टर का कहना है कि ओएसए (ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया) नाम की बीमारी के चलते बप्पी लहरी का निधन हुआ है। लेकिन मंगलवार को अचानक उनकी हालत खराब हुई और उनके परिवार ने डॉक्टर को घर आने के लिए कहा। उन्हें वहां से अस्पताल ले जाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। बीते साल अप्रैल में भी बप्पी लहरी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इसके बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन के इलाज के बाद उनकी रिकवरी हो गई थी।

डिस्को किंग के नाम से जाने जाते थे

बप्पी दा का असली नाम आलोकेश लाह‍िड़ी है। उन्होंने 70-80 के दशक में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। मिथुन चक्रवर्ती का गाना आई एम ए डिस्को डांसर आज भी लोगों को जुबानी याद है। बप्पी दा की आवाज ने इस गाने को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। इस गाने के बाद बप्पी दा को डिस्को किंग के नाम से जाना जाने लगा था।

बप्पी दा ने 1973 में ‘नन्हा श‍िकारी’ फिल्म में अपने म्यूज‍िक स्कोर से डेब्यू किया था। इसके बाद उनके खाते में बाजार बंद करो, चलते चलते, आप की खात‍िर, लहू के दो रंग, वारदात, नमक हलाल, शराबी, हिम्मतवाला, सत्यमेव जयते, आज का अर्जुन, थानेदार सहित कई फिल्मों के गाने आए। 2020 में बागी 3 का गाना बंकास बॉलीवुड में आख‍िरी गाना था।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago