बॉलीवुड

रामायण विवाद: सोनाक्षी के सपोर्ट में आकर शत्रुघ्न सिन्हा ने मुकेश खन्ना पर साधा निशाना

Ramayan Controversy: रामायण के चलते सोनाक्षी सिन्हा लगातार ट्रोल की जा रही है। जिसके चलते शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी के समर्थन में खड़े हो गए।  शत्रुघ्न ने सोनाक्षी का बचाव तो किया ही, साथ ही साथ उस शख्स को भी सबक सिखाया जिसने सोनाक्षी पर सवाल उठाए हैं।

इस समय सोनाक्षी सिन्हा और उनका रामायण का ज्ञान खूब सुर्खियां बटोर रहा है। गौरतलब है कि, जब से मुकेश खन्ना और दूरदर्शन ने अपने-अपने अंदाज़ो को लेकर सोनाक्षी सिन्हा की टांग खींचने की कोशिश की है, तभी से सोनाक्षी लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल की जा रही है। दूसरी ओर सोनाक्षी सिन्हा ने इस पर कुछ नहीं बोला, लेकिन उनके पिता शत्रुघ्न का रिएक्शन देखने को मिला है।

Ramayan Controversy – सोनाक्षी के लिए सपोर्ट में आए उनके पिता शत्रुघ्न

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि, एक वेब पोर्टल से बातचीत करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी का बचाव तो किया ही, साथ साथ मुकेश पर सीधा निशाना साधा। शत्रुघ्न ने कहा कि कुछ लोगों को मेरी बेटी से इसलिए तकलीफ है कि, उन्होंने रामायण को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया। लेकिन किसने उन्हें रामायण का मुख्य बनाया है। किसके द्वारा वह हिंदू धर्म की रक्षक बनाई गई है?

यह भी पढ़े एक बार फिर से दूरदर्शन पर होगा “रामायण” का प्रसारण, जानें पूरी खबर !

मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी पर साधा निशाना

बीते दिनों में मुकेश खन्ना द्वारा सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधा गया था। उन्होंने कहा था कि, सोनाक्षी को रामायण और महाभारत जरूर देखनी चाहिए। उनके अनुसार सोनाक्षी और उनके जैसे लोगों को, देश की बहुत सी पौराणिक कथाओं के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं है।

यदि हम पिछले साल के बीच ही की बात करें तो सोनाक्षी केबीसी में भी जवाब नहीं दे पाई थी। जब उनसे यह पूछा गया कि, हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे, तब उनका जवाब गलत था। और बहुत से लोग इस बात को लेकर हैरान थे। और वह सुर्खियों में आ गई थी।

Facebook Comments
Hema Kwatra

Share
Published by
Hema Kwatra

Recent Posts

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

5 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

5 days ago

सोने के पहले तकिये के नीचे रखिए मोर पंख, चुटकियों में बदल जाएगी आपकी किस्मत

Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…

6 days ago