बॉलीवुड

फैन्स की शादियों में सोनू सूद करेंगे ये काम, पोस्ट किया यह वीडियो

Sonu Sood Bandwala Video: सोनू सूद ने इतने अच्छे-अच्छे काम किए हैं कि उसकी वजह से काफी समय से वे चर्चा में बने हुए हैं। कोरोना वायरस(CoronaVirus) ने जब देश में अपने पांव पसार लिए, तो सोनू सूद ने भी इस दौरान जरूरतमंदों की मदद करने का कोई भी मौका नहीं गंवाया। इस वजह से पूरा देश उनका फैन बन गया है। सोनू सूद(Sonu Sood) ने इसी दौरान अपना एक नया वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है, जिसे उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

सोनू सूद ने पोस्ट किया यह वीडियो(Sonu Sood Bandwala Video)

सोनू सूद(Sonu Sood) को इस वीडियो में बैंड बजाते हुए देखा जा रहा है। साथ में सुरेश और वासु नाम के दो और व्यक्ति इस वीडियो में मौजूद हैं, जिनसे सोनू अपने फैन्स को मिलवा रहे हैं। सोनू सूद को इस वीडियो में यह कहते हुए सुना जा रहा है कि कभी भी यदि आपको शादियां करवानी हैं, तो आप हमारी बैंड को ज्वाइन कीजिए। यह बहुत ही लाजवाब है।

इसके बाद सोनू सूद कहते हैं कि सुरेश और वासु आज हमारे साथ हैं। वासु जी शुरू हो जाओ। इसके बाद दोनों के साथ मिलकर सोनू सूद ढोल बजाना शुरू कर देते हैं।

यह भी पढ़े

कैप्शन में लिखा

सोनू सूद ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में #Bandwala लिखा है। साथ ही उन्होंने शादियों के लिए तुरंत संपर्क करने के लिए भी लिखा है। सोनू सूद के इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले भी सोनू सूद कभी टेलरिंग का काम करते हुए तो कभी डोसा बनाते हुए नजर आ चुके हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago