बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के 20 मिनट, बचा सकेंगे एक जिंदगी

Sonu Sood Launch Blood Bank App: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद(Sonu Sood) जल्द लॉन्च करेंगे  ‘सोनू फ़ॉर यू’(Sonu For You) नाम से एक ‘ब्लड बैंक ऐप’ (Blood Bank App) खून लेने और देने वालों को जोड़ना होगा मकसद।

बॉलीवुड एक्टर सोनू (Sonu Sood), सामाजिक काम और सराहना मिल रहा है। जी हां। सोनू सूद(Sonu Sood) के सामाजिक कामों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक नेपाली युवक की मदद करने का वादा करने वाले सोनू सूद(Sonu Sood) एक बार फिर सुर्खियों में है। सोनू सूद(Sonu Sood) जल्द ही ‘सोनू फ़ॉर यू’(Sonu For You) नाम से एक ‘ब्लड बैंक ऐप’(Blood Bank App) शुरू करने जा रहे हैं। इसे बड़े पैमाने पर लॉन्च किया जाएगा। ये ‘ब्लड बैंक’ इसी ऐप के जरिये संचालित किया जायेगा। दावा किया जा रहा है कि ये देश का सबसे बड़ा ‘ब्लड बैंक’ (Blood Bank) होगा

बता दें कि इस ऐप के जरिए सोनू सूद(Sonu Sood) का मकसद ब्लड डोनर(Blood Donar) और ब्लड लेने वाले लोगों को जोड़ना है। ये ऐप ऐसे लोगों के लिए सहायक होगा जिन्हें खून की तत्काल जरूरत होती है। इसकी मदद से जिसे खून की जरूरत होगी वो ब्लड फौरन ही डोनर को खोज सकता है। इसके साथ ही वो ब्लड डोनर(Blood Donar) को रिक्वेस्ट भी भेज सकता है। इसके बाद डोनर अस्पताल जाकर ब्लड डोनेट कर सकता है।  

सोनू सूद की माने तो ब्ल्ड डोनर(Blood Donar) मिलने के बावजूद बाद की प्रक्रिया बेहद जटिल है। किसी विशेष ब्लड ग्रुप के खून की खोज में ‘ब्लड बैंक’ (Blood Bank) जाने और ब्लड प्राप्त करने में काफी समय लग जाता है। रेयर ब्लड ग्रुप के मामले में तो और भी ज्यादा समय लग जाता है। यही वजह है कि हमारे देश में हर साल 12,000 मरीजों की मौत समय पर खून न मिल पाने के कारण हो जाती है। इस ऐप के जरिए हम ये संदेश देना चाहते हैं कि हमारे ’20 मिनट’ किसी की जान बचा सकते हैं।

यह भी पढ़े

कोरोना काल में भी सोनू सूद(Sonu Sood) गरीबों और जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर सामने आए थे। उनकी ये दरियादिली लेगों को उनका मुरीद बना रही है।  

Facebook Comments
Ruchi Bhardwaj

Share
Published by
Ruchi Bhardwaj

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago