बॉलीवुड

सोनू सूद ने बनाई एकदम गोल तंदूरी रोटी, वीडियो शेयर करके फैंस से पूछा यह सवाल

Sonu Sood Makes Perfect Tandoori Roti: लॉकडाउन के वक्त जब बहुत से लोग परेशान थे, तो उस वक्त बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करके हर किसी का दिल जीत लिया था। सोनू सूद की सादगी और उनकी सच्चाई उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आती है।

कैप्शन में लिखी यह बात

सोनू सूद एक बार फिर से सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रहे हैं। वह इसलिए कि सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है,  जिसमें उन्हें तंदूरी रोटी(Sonu Sood Makes Perfect Tandoori Roti) बनाते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने सोनू द ढाबा(Sonu Da Dhaba) लिखा है।

इस वीडियो में सोनू सूद तंदूरी रोटी भी बना रहे हैं और साथ में मस्ती भरे अंदाज में यह भी कह रहे हैं कि मेरे से बढ़िया तंदूरी रोटी कोई बना सकता है क्या? बिल्कुल नहीं।

परफेक्ट गोल तंदूरी रोटी

सोनू सूद जो तंदूरी रोटी बनाते हैं, वह पूरी तरह से गोल होती है। इस परफेक्ट रोटी को तैयार कर लेने के बाद सोनू सूद ‘सोनू द ढाबा'(Sonu Da Dhaba) में अपने प्रशंसकों को आमंत्रित भी करते हैं। सोनू सूद विडियो में कहते हैं कि सबसे बेस्ट तंदूरी रोटी सोनू सूद ही बनाता है। इसलिए जल्दी से सोनू सूद के ढाबे पर आ जाओ।

नींबू पानी वाला वीडियो

सोनू सूद का एक और वीडियो भी दिख रहा है, जिसमें वे नींबू पानी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। सोनू सूद अपने घर के गार्डन से दो नींबू तोड़ लेते हैं और वे इससे नींबू पानी तैयार करते हैं। नींबू पानी तैयार करने के बाद वे कहते हैं कि नींबू पानी तो आपको बहुत सी जगहों पर मिल जाएगा, लेकिन अपने घर पर बनाया गया नींबू पानी सबसे बेस्ट होता है। हमारे घर में देखिए कितने कमाल के नींबू लगे हुए हैं।

यह भी पढ़े

सोनू सूद यहां भी मस्ती के मूड में यह कहते हुए नजर आते हैं कि अब देखिए नींबू पानी की हमारी नई दुकान खुलने वाली है, जिसका नाम होगा ‘Sonu’s नींबू पानी।’

सोनू सूद हमेशा सोशल मीडिया में अपने मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं और उनके फैंस भी इन्हें बहुत पसंद करते हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago