Image Source - Instagram
Bombay Court Hold Case Against Priyanka Singh: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह को मुंबई हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने उनके खिलाफ जो केस दाखिल किया था, उसे हाईकोर्ट ने बरकरार रखा है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज हुई थी, हाईकोर्ट ने उसे तो खारिज कर दिया, मगर दूसरी बहन के खिलाफ आरोप को हाईकोर्ट ने जारी रखा है। इस बारे में सुशांत सिंह राजपूत की बहन के वकील ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट में वे अब इसे चुनौती देने जा रहे हैं।
ये केस सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद दर्ज किए गए थे। पिछले जून में जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी, तो उनके परिजनों ने रिया चक्रवर्ती की भूमिका इस मामले में होने के आरोप लगाए थे। अलग-अलग एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। इस निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने ट्वीट करके बताया कि फैसले से हम सहमत हैं। ऐसा लगता है कि रिया चक्रवर्ती ने जो न्याय और सत्य के लिए आवाज उठाई थी, उसे सुना गया है। सत्यमेव जयते।
यह भी पढ़े
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह(Bombay Court Hold Case Against Priyanka Singh) के खिलाफ बीते सितंबर में रिया चक्रवर्ती ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला मुंबई पुलिस ने प्रियंका सिंह के खिलाफ दर्ज कर लिया था। आईपीसी की धाराओं 420, 464, 465, 466, 468, 474, 306,120B /34 के साथ ही NDPS कानून की धाराओं 8(1), 21, 22 और 29 के तहत बांद्रा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। साथ ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एक डॉक्टर के खिलाफ भी रिया की तरफ से बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…