बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह को लगा बॉम्बे हाईकोर्ट से ये बड़ा झटका

Bombay Court Hold Case Against Priyanka Singh: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह को मुंबई हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने उनके खिलाफ जो केस दाखिल किया था, उसे हाईकोर्ट ने बरकरार रखा है।

सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती

Image Source – Dynamitenews

सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज हुई थी, हाईकोर्ट ने उसे तो खारिज कर दिया, मगर दूसरी बहन के खिलाफ आरोप को हाईकोर्ट ने जारी रखा है। इस बारे में सुशांत सिंह राजपूत की बहन के वकील ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट में वे अब इसे चुनौती देने जा रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद

Image Source – Instagram@rhea_chakraborty

ये केस सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद दर्ज किए गए थे। पिछले जून में जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी, तो उनके परिजनों ने रिया चक्रवर्ती की भूमिका इस मामले में होने के आरोप लगाए थे। अलग-अलग एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। इस निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने ट्वीट करके बताया कि फैसले से हम सहमत हैं। ऐसा लगता है कि रिया चक्रवर्ती ने जो न्याय और सत्य के लिए आवाज उठाई थी, उसे सुना गया है। सत्यमेव जयते।

यह भी पढ़े

पुलिस ने लगाई थीं ये धाराएं

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह(Bombay Court Hold Case Against Priyanka Singh) के खिलाफ बीते सितंबर में रिया चक्रवर्ती ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला मुंबई पुलिस ने प्रियंका सिंह के खिलाफ दर्ज कर लिया था। आईपीसी की धाराओं 420, 464, 465, 466, 468, 474, 306,120B /34 के साथ ही NDPS कानून की धाराओं  8(1), 21, 22 और 29 के तहत बांद्रा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। साथ ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एक डॉक्टर के खिलाफ भी रिया की तरफ से बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

5 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

6 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago