Sunny Deol Recreate His Dialogue Tarikh Pe Tarikh: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल जो कि अब पंजाब से सांसद भी हैं, बड़े पर्दे से वे दूर जरूर रहते हैं, मगर इसके बाद भी अपने फैन्स से सोशल मीडिया में वे जरूर जुड़े रहते हैं। सनी देओल के फोटोज और वीडियोज हमेशा सोशल मीडिया में देखने के लिए मिल जाते हैं।
इस बीच सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सनी देओल को गुस्सा करते हुए देखा जा रहा है। दरअसल वे अपनी मशहूर फिल्म दामिनी का ‘तारीख पे तारीख’ वाला डायलॉग एक स्क्रिप्ट को देखकर पढ़ रहे हैं। बार बार इसे दोहराने के बाद जब सामने वाला व्यक्ति उन्हें बोलता है कि वे फील के साथ इसे बोलें, तो सनी देओल को अचानक से गुस्सा आ जाता।
सनी देओल को गुस्सा इस कदर आता है कि वे बोल पड़ते हैं कि आखिर तूने मुझे समझ क्या रखा है? मैं इंदिरानगर का गुंडा हूं क्या? इतना ही नहीं, स्क्रिप्ट को वे फेंक देते हैं और वहां से चले भी जाते हैं।
सोशल मीडिया में सनी देओल के इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है और फैंस इस पर तरह-तरह से प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कई फैंस जहां यह लिख रहे हैं कि एक बार फिर से सनी देओल(Sunny Deol Recreate His Dialogue Tarikh Pe Tarikh) का गुस्सा देखने लायक है, तो वहीं कई फैंस यह भी बोल रहे हैं कि उनके ऐसे तारीख देने से सामने वाले को हार्टअटैक भी आ सकता है। वैसे, सनी देओल ने इसके कैप्शन में यह भी लिखा है कि मुझे वायरल नहीं होना यार।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…