Sunny Deol’s Luxury House In Mumbai: वैसे तो बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, लेकिन उन्हें खासतौर पर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है। सनी देओल का मुंबई के मालाबार हिल्स में इतना आलीशान घर बना हुआ है कि इसे देख कर आप भी हैरान रह जाएंगे। इनके मुंबई वाले घर में सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं है।
बड़े ही आधुनिक तरीके से इनका मुंबई वाला घर बना हुआ है। यहां पर आपको बड़ा ही खूबसूरत गार्डन देखने के लिए मिल जाएगा, जहां पर कि सनी देओल सुबह और शाम में अक्सर वक्त बिताया करते हैं।
अपने इस आलीशान बंगले में उन्होंने एक जिम भी बनवा रखा है, जिसमें कि आधुनिक तकनीकों वाली मशीनें मौजूद हैं। यहां वे कई बार अपने बच्चों के साथ भी एक्सरसाइज करते हैं।
सनी देओल ने अपने बंगले में एक मूवी थिएटर भी बनवा रखा है, जहां पर कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर फिल्मों का भी लुत्फ उठाते हैं।
सनी देओल का मुंबई में स्थित आलीशान बंगला कलरफुल ग्लास से सजा हुआ है। यही वजह है कि जब इस पर सूर्य की किरणें पड़ती हैं, तो इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
एक बहुत ही खूबसूरत स्विमिंग पूल भी सनी देओल के इस आलीशान बंगले में बना हुआ है। यहां पर सनी देओल को अपने बच्चों के साथ भी मस्ती करते हुए देखा जाता है।
सनी देओल के घर की छत पर एक हेलीपैड भी बना हुआ है। उनके इस घर में उनकी मां प्रकाश कौर, सनी की पत्नी पूजा और उनके दोनों बेटे करण और राजवीर रहते हैं।
मालाबार हिल्स, जो कि बड़ा ही पॉश इलाका माना जाता है, वहां पर भी सनी देओल ने इतना बड़ा घर अपना बनवा रखा है कि उनके इस घर में 40 से भी ज्यादा लोग बिना किसी परेशानी के रह सकते हैं।
सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से सांसद भी हैं। ऐसे में कई बार वे पंजाब में भी रहते हैं और अपने मुंबई वाले घर में भी।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…