बॉलीवुड

बॉलीवुड के आसमान पर राज करने को तैयार हैं कंगना, शेयर की फ़िल्म तेजस की रिलीज डेट

Tejas Release Date: कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘तेजस'(Tejas) के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच आने को तैयार हैं। देशभक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म में कंगना एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। फिल्म की घोषणा के बाद से ही कंगना के फैंस बेसब्री से इसकी रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे।

वायु सेना ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगी कंगना

‘तेजस’(Tejas) में कंगना रनौत वायु सेना की पायलट(Air Force pilot) तेजस गिल की भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में यह फिल्म हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। फ़िल्म ‘तेजस’ से उनका लुक पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसमें एयर फोर्स ऑफिसर की ड्रेस में कंगना गजब की खूबसूरत लग रही हैं। फिल्म देशभक्ति से ओतप्रोत और बेहद प्रेरक होने वाली है। इस फ़िल्म की कहानी सर्वेश मेवाड़ा ने लिखी है और फ़िल्म का निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है।

कंगना ने शेयर की रिलीज डेट

कंगना(Kangana Ranaut) ने भी फैन्स के इंतजार को विराम देते हुए सोशल मीडिया पर फ़िल्म की रिलीज डेट शेयर की है। फिल्म की रिलीज डेट शेयर करते हुए कंगना लिखती हैं- “हम आपके लिए एक ऐसी महिला की प्रेरक कहानी लेकर आ रहे हैं जिसने आसमान पर राज करने का फैसला किया। भारतीय वायु सेना को श्रद्धांजलि देते हुए, 5 अक्टूबर 2022 को तेजस दशहरे के मौके पर आपके नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज हो रही है।”

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago