बॉलीवुड

रिलीज हुआ थलाइवी का ट्रेलर, पर्दे पर जयललिता को कंगना ने किया जीवित

Thalaivi Trailer: कंगना रनौत(Kangana Ranaut) की बहुप्रतीक्षित फिल्म थलाइवी का ट्रेलरआखिरकार आज कंगना रनौत के जन्मदिन के मौके पर यानी कि 23 मार्च को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि जयललिता(J. Jayalalithaa) को कंगना रनौत ने पर्दे पर दोबारा जिंदा कर दिया है।

थलाइवी के ट्रेलर की शुरुआत में ही यह सुनने के लिए मिल जाता है कि जया, अब क्या यह फिल्म करने वक़्ली हमें राजनीति करना सिखाएगी? यह मर्दों की लड़ाई है, जिसमें हमें औरतों को आगे करके चलना है।

जयललिता की राजनीतिक जिंदगी(Thalaivi Trailer)

Image Source: Hindi.news18.com

फिल्म के ट्रेलर में जयललिता(J. Jayalalithaa) की जिंदगी के कुछ रोमांटिक पल भी देखने के लिए मिल रहे हैं, लेकिन यह पूरा ट्रेलर उनकी राजनीतिक जिंदगी के बारे में अधिक दिखा रहा है। एक औरत होकर भी जयललिता ने राजनीति में खुद को कैसे खड़ा किया यह ट्रेलर में देखने के लिए मिल रहा है।

‘अभी तो केवल पंख फैलाये हैं'(Thalaivi Trailer)

जयललिता के रूप में कंगना रनौत का यह डायलॉग कि अभी तो सिर्फ पंख फैलाए हैं, उड़ान तो अभी बाकी है निश्चित तौर पर लोगों को बहुत पसंद आने वाला है। फिल्म के ट्रेलर के अंत में यह सुनने के लिए भी कंगना के मुंह से मिलता है कि आज जिस तरीके से तुमने मेरा अपमान किया है, वैसे ही कौरवों ने द्रौपदी का भरी सभा में किया था। महाभारत का दूसरा नाम ही द्रौपदी है। उस वक्त भी सत्ता की लड़ाई द्रौपदी ने जीती थी और आज भी इसे वही जीतेगी।

‘मां समझोगे तो दिल में जगह मिलेगी’

इसके अलावा थलाइवी के ट्रेलर के अंत में जब कंगना रनौत कहती हैं कि यदि मुझे मां समझोगे तो तुम्हें मेरे दिल में जगह मिलेगी और यदि एक औरत तो… इसे भी बोलते हुए जयललिता के किरदार में कंगना के चेहरे का एक्सप्रेशन देखने लायक है।

यह भी पढ़े

अंग्रेजी को लेकर

थलाइवी के ट्रेलर में देखने के लिए मिल रहा है कि जब एक राजनेता कहते हैं कि उन्हें मालूम नहीं था कि साउथ इंडियन भी इतनी अच्छी अंग्रेजी बोल सकते हैं, तो इसका जवाब बहुत ही चतुराई से कंगना देती हैं कि उन्हें भी यह मालूम नहीं था कि नॉर्थ इंडियन इतनी अच्छी अंग्रेजी समझ लेते हैं।

थलाइवी के ट्रेलर के रिलीज होने के साथ ही यह तेजी से वायरल हो रहा है। जी स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर यह मौजूद है। अब तक लगभग 20 हजार लोग इसे देख चुके हैं और लगभग 4 हजार लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago