प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), ज़ायरा वसीम (Zaira Wasim) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) स्टारर The Sky is Pink का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो या है। इस फिल्म और उसके ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। ये फिल्म इसलिए भी सुर्खियां बंटोर रही है क्योंकि ये फिल्म दंगल फेम गर्ल ज़ायरा वसीन की आखिरी फिल्म है। बॉलीवुड को अलविदा कहने का ऐलान बीते कुछ दिनों ज़ायरा ने खुद लंबी चौड़ी फेसबुक पोस्ट के जरिए किया था। इस फिल्म की पहली झलक का सभी को इंतज़ार था। अगर आपने अब तक इस फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा है तो आप नीचे इस फिल्म की झलक देख सकते हैं।
प्रियंका चोपड़ा, ज़ायरा वसीम और फरहान अख्तर जैसे फिल्मी सितारों से भरी ये फिल्म 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म की बंपर कमाई का अनुमान अभी से लगाया जा रहा है। ट्रेलर रिलीज़ से पहले 9 सितंबर को फिल्म का पोस्टर भी रिलीज़ किया गया था। वहीं ट्रेलर को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
आपको बता दें कि ‘बाजीराव मस्तानी’ के बाद प्रियंका चोपड़ा की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है। बाजीराव मस्तानी के बाद वो अुने हॉलीवुड प्रोजेक्ट को अंजाम दे रही थीं। लेकिन अब बॉलीवुड में उनकी वापसी होने जा रही है। द स्काई इज़ पिंक की कहानी शोनाली बोस, जूही चतुर्वेदी और नीलेश मनियार ने मिलकर लिखी है। जबकि फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। इस फिल्म में जायरा वसीम मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के किरदार में हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा व फरहान अख्तर उनके माता-पिता का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रोहित सरफ भी नज़र आएंगे…इस फिल्म से पहले वो ‘डीयर जिंदगी’ और ‘हिचकी’ में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि अभी तक दर्शकों के बीच वो ज्यादा पहुंच नहीं बना पाए हैं, हो सकता है स्काई इज़ पिंक उन्हे ये मौका जरूर देगी।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…