बॉलीवुड

The Sky is Pink का ट्रेलर रिलीज़….. 11 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है फिल्म

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), ज़ायरा वसीम (Zaira Wasim) और  फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) स्टारर The Sky is Pink का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो या है। इस फिल्म और उसके ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। ये फिल्म इसलिए भी सुर्खियां बंटोर रही है क्योंकि ये फिल्म दंगल फेम गर्ल ज़ायरा वसीन की आखिरी फिल्म है। बॉलीवुड को अलविदा कहने का ऐलान बीते कुछ दिनों ज़ायरा ने खुद लंबी चौड़ी फेसबुक पोस्ट के जरिए किया था। इस फिल्म की पहली झलक का सभी को इंतज़ार था। अगर आपने अब तक इस फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा है तो आप नीचे इस फिल्म की झलक देख सकते हैं।

 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी फिल्म

प्रियंका चोपड़ा, ज़ायरा वसीम और  फरहान अख्तर जैसे फिल्मी सितारों से भरी ये फिल्म 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म की बंपर कमाई का अनुमान अभी से लगाया जा रहा है। ट्रेलर रिलीज़ से पहले 9 सितंबर को फिल्म का पोस्टर भी रिलीज़ किया गया था। वहीं ट्रेलर को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

लंबे गैप के बाद प्रियंका की बॉलीवुड में वापसी

आपको बता दें कि ‘बाजीराव मस्तानी’  के बाद प्रियंका चोपड़ा की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है। बाजीराव मस्तानी के बाद वो अुने हॉलीवुड प्रोजेक्ट को अंजाम दे रही थीं। लेकिन अब बॉलीवुड में उनकी वापसी होने जा रही है। द स्काई इज़ पिंक की कहानी शोनाली बोस, जूही चतुर्वेदी और  नीलेश मनियार ने मिलकर लिखी है। जबकि फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। इस फिल्म में जायरा वसीम मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के किरदार में हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा व फरहान अख्तर उनके माता-पिता का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रोहित सरफ भी नज़र आएंगे…इस फिल्म से पहले वो  ‘डीयर जिंदगी’ और ‘हिचकी’ में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि अभी तक दर्शकों के बीच वो ज्यादा पहुंच नहीं बना पाए हैं, हो सकता है स्काई इज़ पिंक उन्हे ये मौका जरूर देगी।

Facebook Comments
Pooja Choudhary

Share
Published by
Pooja Choudhary

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

5 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago