बॉलीवुड

2020 की ब्लॉकबस्टर्स साबित हो सकती हैं ये फिल्में, रिलीज से पहले ही खूब हैं चर्चा में

हर साल बहुत सी फिल्में बॉलीवुड में रिलीज होती हैं। इनमें से कुछ फिल्में जहां फ्लॉप हो जाती, वहीं कई फिल्में ऐसी भी होती हैं जो जबरदस्त सुपरहिट होती हैं। इस साल भी बहुत सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं। इनमें से कई फिल्में ऐसी, जिनके बारे में अभी से ही चर्चा काफी तेज है। इसके आधार पर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल यानी कि 2020 में बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में हिट रहने वाली हैं, क्योंकि अभी से ही जिस तरह से इनके प्रति दर्शकों की दीवानगी देखी जा रही है, वैसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्में धमाल करने वाली हैं। तो चलिए यहां हम आपको ऐसी ही 8 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनका इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है और जो रिलीज होने से पहले ही चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

83

Darpanmagazine

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म वर्ष 1983 में भारत के पहले क्रिकेट विश्व कप को जीतने पर आधारित है। रणवीर सिंह फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहै हैं, जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। रिलीज होने से पहले ही फिल्म को हिट माना जा रहा है। इस साल यह एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

सूर्यवंशी [Sooryavanshi]

Namaste Desk

रोहित शेट्टी की यह फिल्म भी एक कॉप ड्रामा होने वाली है। इस फिल्म का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिका में नजर आने वाली हैं। रिलीज होने से पहले ही फिल्म खूब सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में रिलीज होने के बाद इस फिल्म का ब्लॉकबस्टर साबित होना तय माना जा रहा है।

शुभ मंगल ज्यादा सावधान [Shubh Mangal Zyada Saavdhan]

Theprimetime

आयुष्मान खुराना जो अब बॉलीवुड में हिट मशीन के नाम से जाने जाने लगे हैं और जिनके अभिनय की वजह से उनकी अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो रही हैं, उनकी एक और फिल्म इस साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है, जिसका नाम है शुभ मंगल ज्यादा सावधान है। यह फिल्म अपनी कहानी में युवा प्यार के साथ समलैंगिक संबंधों को लेकर पहले से ही काफी सुर्खियां बटोर रही है।

ब्रह्मास्त्र [Brahmastra]

Timesofindia

इस फिल्म में बहुत से कलाकार नजर आने वाले हैं। लीड रोल में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर हैं। इन दोनों के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में दिखेंगे। साथ ही नागार्जुन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। लंबे समय से फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का दर्शक पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं।

अंग्रेजी मीडियम [Angrezi Medium]

Hindustantimes

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब वे एक बार फिर से फिल्म अंग्रेजी मीडियम के साथ इस साल नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर और राधिका मैदान दिखने वाली हैं। इस फिल्म ने भी अच्छी सुर्खियां बटोर ली हैं। इसके भी इस साल हिट होने की संभावना है।

लाल सिंह चड्ढा [Lal Singh Chaddha]

English.manoramaonline

लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से आमिर खान इस साल बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म लाल सिंह चड्डा हॉलीवुड क्लासिक फॉरेस्ट गंप का हिंदी रिमेक होने वाली है। आमिर खान के साथ इस फिल्म में करीना कपूर लीड भूमिका निभाती हुईं नजर आएंगी। यह फिल्म भी काफी समय से चर्चा में है और इस साल इसके ब्लॉकबस्टर साबित होने की उम्मीद की जा रही है।

राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई [Radhe Your Most Wanted Bhai]

Youtube

अपनी इस साल आने वाली फिल्म से बॉलीवुड में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान ने इस बार की भी ईद बुक कर ली है। फिल्म सलमान खान के फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म होने वाली है। खुद सलमान खान भी फिल्म की बड़ी तारीफ कर चुके हैं। अभी से ही माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

लक्ष्मी बम [Laxmmi Bomb]

Instagram

दक्षिण भारतीय फिल्म कंचना की यह फिल्म हिंदी रीमेक होगी। अक्षय कुमार इस फिल्म में लीड भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद कामयाब होने वाली है। इस फिल्म का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 days ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

1 week ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

4 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

5 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

5 months ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

12 months ago