बॉलीवुड

इकरार में बदला इनकार, बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ सात फेरे लेने को वरुण धवन तैयार

ऐसा लग रहा है जैसे यह साल बॉलीवुड में शादियों का सीजन लेकर आया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें सामने आईं और अब ये खबर भी सामने आ रही है कि वरुण धवन और नताशा दलाल भी इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सबसे पहले तो इस वेडिंग सीजन की शुरुआत हुई है अरमान जैन की शादी से। इसके बाद रणबीर और आलिया की शादी की खबर सामने आई तो इसके ठीक बाद वरुण और नताशा की शादी की भी खबरें चर्चा में आ गईं।

इसी साल 22 मई को है शादी

Paavkilo

दोनों की शादी को लेकर फिर से चर्चा का बाजार गर्म हो चुका है। जहां दिसंबर में रणबीर और आलिया की शादी होने जा रही है, वहीं वरुण और नताशा की भी शादी की तारीख सामने आ चुकी है। रणबीर और आलिया के बारे में कहा जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र की रिलीज के बाद ही दोनों शादी कर लेंगे, वहीं वरुण और नताशा के बारे में बताया जा रहा है कि उनकी शादी 22 मई को हो सकती है। जी हां, इसी साल 22 मई को दोनों एक-दूजे के हमेशा के लिए हो सकते हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी बताया जा रहा है कि शुरू हो गई हैं।

पहले इनकार, अब तैयार

Indiatoday

बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि वरुण धवन की जो फिल्म स्ट्रेट डांसर 3D हाल ही में रिलीज हुई है, बॉक्स ऑफिस पर इसके अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण वरुण धवन इससे बहुत ही अपसेट हो गए थे। इस वजह से उनके अपनी शादी को टालने की भी खबर सामने आ गई थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि वे शादी करने का निर्णय कर चुके हैं। स्ट्रीट डांसर 3D के ज्यादा नहीं चल पाने की खबरों के बीच बताया जा रहा था कि वरुण धवन ने अपने करियर पर फोकस करने का निर्णय लिया था, लेकिन अब ये खबरें आने लगी हैं कि वे अपनी इस प्रेम कहानी को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। स्पॉटबॉय में सूत्रों के हवाले से यह खबर प्रकाशित की गई है कि अपनी बचपन की दोस्त से वरुण धवन इसी साल गर्मियों में शादी रचाने जा रहे हैं।

यहां होगी शादी

Bollywoodshaadis

खबरों के मुताबिक वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग में बिजी हो चुके हैं। यह फिल्म उनके होम प्रोडक्शन के बैनर तले ही बन रही है। उनके पिता डेविड धवन की यह फिल्म होगी। फिल्म के बारे में बताया जा रहा है कि यह इसी साल 1 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी। इस फिल्म की रिलीज के बाद संभवतः इनकी शादी हो सकती है। जी हां, कुली नंबर 1 के रिलीज हो जाने के बाद ये दोनों थाईलैंड के JW Marriott Khao Lak Resort & Spa में 22 मई को शादी रचा लेंगे। ऐसे में खबर आ रही है कि कोरोनावायरस के फैले होने की वजह से ये दोनों अपनी शादी की जगह को बाद में बदल भी सकते हैं।

करण की भूमिका

FP

वरुण धवन और नताशा दलाल की यह शादी पंजाबी स्टाइल में होने वाली है। यह भी सुनने में आ रहा है कि वरुण धवन के मेंटर माने जाने वाले करण जौहर की भी इन दोनों की शादी में बड़ी भूमिका होगी। साथ ही करण जोहर के ज्वेलरी ब्रांड त्यानी ज्वेलरी से ही जेवर लेकर ये दोनों अपने संगीत में पहने हुए नजर आएंगे।

वरुण की अगली मूवी

Twitter

जहां तक वरुण धवन के फिल्मों की बात है तो उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। हालांकि, वरुण धवन को अपनी पिछली फिल्मों कलंक और सुई धागा के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उम्मीद थी कि स्ट्रीट डांसर 3D भी उनकी खूब चलेगी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दर्शक उनकी इस मूवी को ज्यादा पसंद करते हुए नजर नहीं आए। ऐसे में अब उन्हें अपने होम प्रोडक्शन के अंदर बन रही फिल्म कुली नंबर 1 से काफी उम्मीदें होंगी, जो कि 1 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म यदि हिट हो गई तो वरुण धवन की शादी का मजा दोगुना हो जाएगा।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago