बॉलीवुड

गर्लफ्रेंड संग शादी के पवित्र बंधन में बंधा यह बॉलीवुड एक्टर, देखें शादी की ताजा तस्वीरें

हाल ही में मशहूर डायरेक्टर के बेटे और बॉलीवुड(Bollywood) के मशहूर एक्टर ने शादी कर ली है। इंटरनेट पर उनकी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

Varun Dhawan Marriage Photos: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन(Varun Dhawan) आखिरकार अपनी कॉलेज टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल(Natasha Dalal) के साथ शादी के बंधन में बंध गए। फैंस को उनकी शादी का लंबे समय से इंतजार था। अब उनकी इस डेस्टिनेशन वेडिंग की तस्वीरें(Varun Dhawan Marriage Photos) काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और वे जमकर इन तस्वीरों पर बधाई संदेशों की बरसात कर रहे हैं। अब शादी में आए कई मेहमानों संग भी इस नई जोड़े की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिन्हें भी काफी पसंद किया जा रहा है।

इंटरनेट पर वरुण धवन की शादी तस्वीरें तेजी से हो रही हैं वायरल (Varun Dhawan Marriage Photos)

Image Source: BollywoodLife- Twitter

कौन-कौन हुआ शामिल?

शादी के बाद नए दूल्हा-दुल्हन ने मेहमानों संग खूब तस्वीरें खिंचवाईं, जिनमें सभी के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती है।

Image Source: Instagram-pinkvilla

इन तस्वीरों में वेडिंग वेन्यू की डेकोरेशन भी देखी जा सकती है। भले ही इनमें वेन्यू का पूरा लुक नहीं दिख रहा है, लेकिन कुछ झलकियों से वेन्यू की खूबसूरती का अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है।

Image Source: Instagram-realbollywoodhungama

जानकारी के लिए बता दें कि वरुण और नताशा की शादी बेहद प्राइवेट रखी गई थी, जिसमें केवल बॉलीवुड के कुछ खास लोग और करीबी ही शामिल हुए थे। वायरल हुई तस्वीरों में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, कुणाल कोहली और जोआ मोरानी को वरुण के साथ धमाल मचाते हुए देखा जा सकता है।

इसके अलावा वरुण की शादी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है (Varun Dhawan Marriage Photos, videos) जिसमें वरुण अपने करीबी लोगों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की और लिखा, “जिंदगी भर का प्यार ऑफिशियल हो गया”। 

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago