बॉलीवुड

कैटरीना कैफ और विकी कौशल को लेकर हर्षवर्धन कपूर का बड़ा खुलासा, कही यह बात

Vicky Kaushal and Katrina Kaif are together Harshvardhan Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विकी कौशल के बारे में काफी समय से ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि कई वर्षों से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, मगर दोनों ने ही अब तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है। हालांकि, अब अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने इनके रिश्ते की पुष्टि कर दी है।

हर्षवर्धन कपूर ने दिया यह जवाब

हर्षवर्धन कपूर से जब यह सवाल किया गया कि बॉलीवुड में दोनों के रिश्ते को लेकर फैली अफवाह क्या सही है, तो इस पर उन्होंने यह जवाब दिया कि विकी और कैटरीना एक साथ हैं। यह सच है। इसके बारे में बताने से मुझे परेशानी होगी या नहीं, यह मुझे नहीं मालूम। मुझे लगता है कि इसे लेकर दोनों बेहद खुले हुए हैं।

कोविड पॉजिटिव होने के दौरान

विकी और कैटरीना ने इन अफवाहों को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है। बीते अप्रैल में विकी कौशल कोविड पॉजिटिव हो गए थे। इसके अगले ही दिन सोशल मीडिया में कैटरीना कैफ ने भी जांच कराने की बात की थी। विकी ने सोशल मीडिया में लिखा था कि काफी सावधानी बरतने के बावजूद दुर्भाग्य से नमैंए कोविड पॉजिटिव हो गया हूं। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए डॉक्टरों द्वारा बताई गई दवाईयां भी ले रहा हूं। साथ ही मैं होम क्वारन्टीन हूं। मेरे संपर्क में आए लोग तुरंत जांच करवा लें। अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।

विकी और कैटरीना की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो विकी कौशल सरदार उधम सिंह, द इम्मोरटल अश्वत्थामा, सैम बहादुर, द ग्रेट इंडियन फैमिली और मिस्टर लेले की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्मों में सूर्यवंशी, टाइगर 3 और फोन भूत शामिल हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago