जल्दी ही बॉलीवुड एक और शादी का गवाह बनने जा रहा है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। इस शाही शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। होटल बुकिंग से लेकर आउटफिट सेलेक्शन तक सब हो चुका है। लेकिन इसके साथ ही इस शादी को अटेंड कर के वाले गेस्ट्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
शादी को सीक्रेट रखने के लिए विक्की-कटरीना की तरफ से मेहमानों को हर दिन नया नियम बताया जा रहा है। शादी अटेंड करने जा रहे एक गेस्ट की मानें तो शादी को कॉर्डिनेट कर रही टीम हर रोज उन्हें नया रूल भेज देती है। उनकी कुछ शर्तें तो ऑफेंसिव और अपमानजनक हैं। गेस्ट का कहना है कि अगर आप अपने मेहमानों पर भरोसा नहीं कर सकते। तो उन्हें बुलाना ही क्यों? ये शादी है किसी देश की सीक्रेट मीटिंग नहीं जिसे इतना ज्यादा प्राइवेट बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़े – स्वर्ण मंदिर से तस्वीर शेयर कर बोलीं कंगना, धमकियों से नहीं डरती
इतना ही नहीं शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को non-disclosure agreement भी साइन करना पड़ेगा। इस एग्रीमेंट के मुताबिक वो इस शादी में अपनी मौजूदगी पर कहीं भी बात नहीं कर सकेंगे। शादी के फंक्शन में कोई तस्वीर नहीं खींच सकेंगे और न ही वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकेंगे। उन्हें वेडिंग वेन्यू की डिटेल्स शेयर करने या फिर वेन्यू में फोन का इस्तेमाल तक करने की इजाजत नहीं दी गई है। अब ऐसी शर्तें होंगी तो मेहमानों का नाराज होना तो स्वाभाविक ही है।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…