बॉलीवुड

आलिशान लग्जरी कारों के शौक़ीन हैं विकी कौशल, जानते हैं इनकी नेटवर्थ के बारे में

Vicky Kaushal Net Worth In Hindi: अभिनेता विकी कौशल का नाम उन चुनिंदा बॉलीवुड अभिनेताओं में शामिल है जिन्होंने महज कुछ ही समय के अंदर इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। बतौर एक सपोर्टिंग एक्टर विकी ने बहुत से फिल्मों में शानदार अभिनय किया लेकिन इंडस्ट्री के अंदर इन्हे असल पहचान साल 2015 में आई फिल्म ‘मसान’ से मिली। इस फिल्म के बाद से विकी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मौजूदा समय में विकी बॉलीवुड के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल की कुल नेटवर्थ के बारे में विस्तार से बताएंगे।

पूरे परिवार के साथ रहते हैं आलिशान घर में

Image Source: DNA India

विकी कौशल का घर मुंबई में स्थित है और वो यहाँ पर अपनी पत्नी कैटरिना कैफ, अपने परिजन और भाई सनी कौशल के साथ रहते हैं। मुंबई स्थित इस आलिशान घर में आधुनिकता और विलासिता से भरी हुई सभी चीज़ें मौजूद हैं। विकी का यह आलिशान घर मुंबई के अँधेरी इलाके के मशहूर बिल्डिंग ओबेरॉय स्प्रिंग में स्थित है। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार इस घर की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक है।

विकी को है मंहगी कारों का शौक

Image Source: News NCR

विकी कौशल के पास एक रेंज रोवर कार है, जिसे उन्होंने साल 2021 में ख़रीदा था। इसके अलावा उनके पास एक मर्सिडीज बेंज जीएलसी एसयूवी कार और एक बीएमडब्ल्यू कार भी है।

अभिनय के लिए चार्ज करते हैं करोड़ों रुपए

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार अभिनेता विकी कौशल एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 4 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं, वहीं विज्ञापनों के लिए विकी करीब 20 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

विकी कौशल की कुल नेटवर्थ(Vicky Kaushal Net Worth In Hindi)

इंटरनेट वेबसाइट CA नॉलेज के अनुसार फिल्म अभिनेता विकी कौशल एक महीने में 30 लाख से अधिक की कमाई करते हैं और इनकी सालाना कमाई करीब 4 करोड़ रुपए है। मौजूदा समय में विकी कौशल की कुल नेटवर्थ करीब 38 करोड़ रूपये है।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago