इशारों-इशारों में चंकी पांडे ने दी अभिनेता कार्तिक आर्यन को धमकी, कह दी ये बात

बॉलीवुड के लोगों के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें आना आम बात है। अक्सर ही बॉलिवुड गलियारे से किसी ना किसी सेलिब्रिटी के लिंकअप की खबरें आ जाती हैं। ये खबरें आग की तरह लोगों के बीच में फैलती हैं। क्योंकि इन सेलेब्स के फैंस भी अपने फेवरेट स्टार्स के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं और ऐसे में अगर उनको अपने किसी भी फेवरेट सेलेब के बारे में कुछ भी पता लगता है तो वो उसे जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं।

बॉलीवुड सेलेब से जुड़ी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बात उनके फैंस को जाननी होती है। बता दें कि इस साल और बीते साल बहुत से स्टार किड्स ने बॉलीवुड में एंट्री की है और फिल्मों में अपना डेब्यू किया है। बता दें कि स्टार किड फिल्मों में डेब्यू भले ही बाद में करते हों लेकिन वो कैमरे और फैंस की नजर में हमेशा ही रहते हैं। ये स्टार किड बॉलीवुड में डेब्यू करते हैं तो उनके फिल्मों में आते ही उनका नाम किसी ना किसी के साथ जोड़ा जाने लगता है।

चाहे बात करें जान्हवी कपूर की या फिर सारा अली खान की इन दोनों ने ही जब बॉलीवुड में डेब्यू किया तो इन दोनों का नाम भी इनके फिल्म के को-स्टार्स के साथ जोड़ा गया था। जहां सारा का नाम सुशांत सिंह राजपूत के साथ तो वहीं जान्हवी कपूर का नाम ईशान खट्टर के साथ खूब जोड़ा गया था। हालांकि, क्योंकि इनको बचपन से ही आदत होती है इन सब बातों को हैंडल करने की इसलिए वो लोग इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और इस इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने के लिए हर नए एक्टर को इस बात का अंदाजा होता है कि उनके बारे में लोग अब हर तरह की बातें करेंगे।

फ्लॉप रही थी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

बता दें कि हाल ही में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने कऱण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे। हालांकि, बिग बजट होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन दर्शकों ने इनकी एक्टिंग को सराहा जरूर था।

ये फिल्म भले ही फिल्म के पहले पार्ट की तरह बॉक्स ऑफिस पर उतना बेहतरीन प्रदर्शन ना कर पाई हो, लेकिन अनन्या की एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया था, जिसकी वजह है कि अनन्या के पास इस वक्त कई फिल्मों के ऑफर हैं जिनमें वो काम भी कर रही हैं। लेकिन इन दिनों अपनी फिल्मों के अलावा भी एक बार फिर अनन्या पांडे खबरों में हैं।

जी हां, दरअसल इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन के लिंकअप की खबरे आ रही हैं। बता दें कि इन दिनों अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। जिसके बाद से दोनों के लिंकअप की खबरें भी खूब सुनने में आ रही हैं। खबरों की मानें तो कार्तिक और सारा अली खान का ब्रेकअप हो गया है और तभी से कार्तिक और अनन्या का नाम एक साथ जोड़ा जाने लगा है।

अनन्या के बॉयफ्रेंड को चंकी पांडे की धमकी

indiatoday

बता दें कि इन्हीं सब के बीच अनन्या के पिता चंकी पांडे ने इशारों इशारों में उनके ब्वॉयफ्रेंड को वार्निंग दे डाली। दरअसल, हाल ही में अनन्या पांडे चंकी पांडे के साथ मनीष पॉल के टीवी शो ‘मूवीज मस्ती’ में नजर आई। इस दौरान मनीष पॉल ने मजाकिया अंदाज में अनन्या से पूछा कि उन्होंने कितनी बार कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका छुपी और कार्तिक कॉलिंग कार्तिक देखी है। मनीष की ये बात सुनकर अनन्या ब्लश करने लगती हैं।

बता दें कि इन्ही सब बातों के बीच चंकी पांडे अनन्या के ब्वॉयफ्रेंड्स और फ्यूचर हसबैंड को सावधान करते हुए कहते हैं कि अनन्या को हैंडल करना काफी मुश्किल है। चंकी पांडे की ये बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं। वहीं अनन्या ने हंसते हुए कहा कि अब कोई भी उन्हें डेट नहीं करना चाहेगा।

कार्तिक-अनन्या की फिल्में

बात करें कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की तो कार्तिक आर्यन के पास इन दिनों एक के बाद एक बड़ी फिल्में हैं। आने वाले दिनों में कार्तिक आर्यन सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल’, ‘भूल भूलैया 2’ और ‘दोस्ताना 2’ में नजर आने वाले हैं। वहीं बात करें अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की तो इन दिनों वह अपनी और कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो में नजर आने वाली हैं, जिसके प्रमोशन में वो कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इसके साथ ही अनन्या शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ फिल्म खाली पीली में भी काम कर रही हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago