फिल्म इंडस्ट्री में आने का सपना लिए हर रोज हजारों लोग मुंबई आते हैं लेकिन उनमें से बहुत कम ही बॉलीवुड में अपनी जगह बना पाते हैं। बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल करना आसान नहीं हैं। बहुत से सितारे अपने बेहतरीन अभिनय के चलते आज बॉलीवुड के जाने-माने कलाकारों में गिने जाते हैं और लाखों लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। लेकिन इन्हीं सितारों में से कुछ अपने बच्चों को भी इसी लाइमलाइट का हिस्सा बना उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में जाने की सीख देते हैं तो वहीं बहुत से सितारे अपने बच्चों को इस फिल्मी दुनिया से दूर ही रखते हैं। आज हम ऐसे ही सितारों की बेटियों से आपको रूबरू कराएंगे जो बेहद खूबसूरत हैं लेकिन वह फ़िल्मी दुनिया से बहुत दूर हैं।
रिद्धिमा कपूर से तो आप अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। अगर नहीं भी हैं तो हम आपको बता दें कि रिद्धिमा बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ी ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी हैं। बॉलीवुड के इस पॉपुलर कपल के दो बच्चे हैं- रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर। रणबीर कपूर आज बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं और लाखों लोगों के दिलों पर राज भी करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनकी बहन रिद्धिमा कपूर हैं जो कि बॉलीवुड से कोसों दूर रहती हैं। रिद्धिमा की शादी दिल्ली के एक बिजनेसमैन के साथ हुई है। ऋषि कपूर भी अपने पिता की तरह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्मों में कदम रखे, इसलिए उन्होंने रिद्धिमा को बॉलीवुड से दूर ही रखा।
छोटे मोटे, अनजाने कलाकार या हस्तियां तक तो ठीक थीं मगर यहां पर तो बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राज कपूर भी इस कड़ी में शामिल हैं। शो-मैन एक्टर राज कपूर ने भी अपनी बेटियों रीमा कपूर और ऋतू को फिल्मों में काम नहीं करने दिया और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर रखा। जबकि अपने बेटों को राज कपूर ने फिल्मों में खुद लांच किया था। अपनी खूबसूरती की वजह से रीमा कपूर और ऋतू दोनों ही लाइमलाइट में नजर आ जाती थीं लेकिन फिल्मों में आज तक दिखाई नहीं दी हैं।
दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…