मनोरंजन

कुछ इस तरह मनाई दीपिका और रणवीर ने अपनी पहली एनिवर्सरी, घरवालों के साथ किया ये काम

Deepika Ranveer First Anniversary: बीते साल बॉलीवुड में कई सेलेब्रिटी शादी के बंधन में बंध कर एक हो गए। जब इन सेलेब्स ने शादी की तो इनके फैंस इनकी शादी से जुड़ी बात जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते थे। इनके फेवरेट सेलेब्स ने उन्हें निराश भी नहीं किया, भले ही शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा हो लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अपने फैंस को शादी से जुड़ी हर बात बताई। अब जब शादी को एक साल पूरे होने वाले हैं ऐसे में एक बार फिर से फैंस के दिमाग में चलने लगा है कि आखिर कैसे उनके फेवरेट सेलेब्स अपनी शादी की सालगिरह मनाने वाले हैं। जी हां, बीते साल 14 नवंबर को बॉलीवुड के स्टाइलिश मैन रणवीर सिंह और बॉलीवुड की टॉप ऐक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंधे थे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में काफी ग्रैंड तरीके से अपनी शादी मनाई थी। उनकी शादी में केवल उनके घर के कुछ करीबी लोग ही शामिल थे। आज उनकी शादी को एक साल पूरे हो गए हैं।

इस तरह सेलिब्रेट करेंगे एनिवर्सरी [Deepika Ranveer First Anniversary]

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी को भले ही काफी प्राइवेट रखा हो लेकिन भारत वापस आकर उन्होंने अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टियां रखी थीं, जो कि शादी की ही तरह काफी ग्रैंड थीं। अब ऐसे में एक सवाल जो फैंस को बेचैन किए हुए है कि आखिर दोनों अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी कैसे सेलिब्रेट करेंगे।

koimoi

लोग कयास लगा रहे थे कि शादी की ही तरह उनकी पहली एनिवर्सरी का सेलिब्रेशन भी काफी ग्रैंड होगा, लेकिन हम आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने कुछ अलग ही प्लानिंग कर रखी थी। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी फैमिली के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे थे। इसके साथ ही वो पद्मावती टेंपल भी गए। ये मंदिर तिरुपति बालाजी मंदिर के पास ही स्थित है। इन दोनों जगहों पर दर्शन करने के बाद दीपिका और रणवीर आज यानी 14 नवंबर को अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल गए, जिसके बाद 15 नवंबर को उनकी मुंबई वापसी है।

दीपिका-रणवीर लव स्टोरी [Deepika Ranveer Love Story]

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। इन दोनों की जोड़ी को लोग पर्दे पर जितना पसंद करते हैं उतना ही असल जिंदगी में भी पसंद करते हैं। बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह के प्यार की शुरूआत फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: राम-लीला’ से हुई थी। फिल्म में इन दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खासा पसंद किया था। इसके बाद जिस भी फिल्म में इन दोनों ने साथ में अभिनय किया वो सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। दोनों की फिल्में सुपरहिट हो रही थीं, वहीं इनका प्यार भी परवान चढ़ता जा रहा था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने तकरीबन 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया।

hindustan times

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। दीपिका दुल्हन के लिबास में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं, वहीं रणवीर सिंह भी काफी हैंडमस। यहां तक कि दीपिका की शादी का लुक इतना फेमस हुआ कि कई दुल्हनों ने अपनी शादी में भी उनके लुक को कॉपी किया और वैसा ही दुप्ट्टा भी कैरी किया जैसा दीपिका ने अपनी शादी में लिया था। दीपिका के लहंगे की चुन्नी के बॉर्डर पर लिखा था सौभाग्यवती भव: जो लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आया था। शादी में तो दीपिका और रणवीर बेहद खूबसूरत लग रहे थे, लेकिन बात करें उनके रिसेप्शन की तो दोनों ने वहां भी कोई कसर नहीं छोड़ी। अपनी सभी रिसेप्शन पार्टियों में दीपिका और रणवीर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों के बीच केमिस्ट्री और प्यार तस्वीरों में साफ नजर आ रहा था।

दीपिका-रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट [Deepika Ranveer Upcoming Movie]

वहीं बात करें दीपिका और रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजक्ट की तो इन दिनों रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 83 को लेकर के काफी खबरों में हैं। फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का एक पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे खुद रणवीर सिंह ने शेयर किया है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह कपिल देव का फेमस नटराज पोज करते हुए दिखे हैं।

india today

वहीं बात करें दीपिका की तो इन दिनों वो अपनी फिल्म छपाक को लेकर काफी बिजी हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी का किरदार निभाया है। शादी के बाद दीपिका पहली बार इस फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म छपाक की भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिसमें दीपिका को पहचानना बेहद ही मुश्किल था।

AB stars news

अब इंतजार है तो बस दीपिका और रणवीर सिंह की फिल्मों की रिलीज का। दर्शक इन दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago