मनोरंजन

देवोलीना भट्टाचार्जी की हो गई शादी, सिंदूर-मंगलसूत्र पहने आई नज़र, प्रसंशको ने पूछा- किससे हुई शादी?

Devoleena Bhattacharjee Wedding Photos: फेमस टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अदालती शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस को सरप्राइज करते हुए अपनी कई अपने हल्दी सेरेमोनि की फोटो साझा की हैं। अब तक उनकी शादी को प्रैंक माना जा रहा था। लेकिन सच में देवोलीना ने कोर्ट मैरिज कर ली है। देवोलीना के एक फ्रेंड विशाल सिंह ने ये वेडिंग अटेंड की और उनके शादी की खबर की पुष्टि की। फोटो में देवोलीना दुल्हन जैसी सजी नज़र आ रही हैं। उन्होंने हाथों में चूड़ियां पहन रखी हैं, माथे पर मांग-टीका, कानों में शानदार ईयरिंग्स लगाकर सजकर एक कार में बैठी हुई दिख रही हैं। उन्होंने एक मास्क भी पहन रखा हैं। देवोलीना के फैंस उनकी शादी की खबर से चौंक गए हैं। उनके दूल्हे के बारे में जानना चाहते हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो भी किया शेयर

देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी दिखाते हुए एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में उनकी मेहंदी का काफी गाढ़ी दिख रही हैं। देवोलीना ने किसी शख़्स का हाथ पकड़े हुए भी एक पिक शेयर किया हैं, दोनों के हाथों में अंगूठी है। अभी तक देवोलीना के दूल्हे के विषय में कोई जानकारी नहीं हैं।

फैंस हैं शॉक्ड

दुल्हन की वेशभूषा में लुक देवोलीना को देखकर फैंस शॉक्ड भी हुए हैं। उन्हें तो विश्वास ही नहीं हो पा रहा कि देवोलीना दुल्हन बन गई हैं। क्योंकि उनकी शादी को लेकर पहले से कोई खबर नहीं थी। अचानक से मंगलवार को देवोलीना की हल्दी सेरेमनी का वीडियो सामने आया। इस बीच फैंस जानना चाह रहे हैं कि आखिर देवोलीना का दूल्हा कौन है?

शुरू में फैंस ने माना था प्रैंक

कई लोगों को लग रहा था कि सच में देवोलीना की शादी नहीं हो रही थी। उन्हें ये एक प्रैंक लग रहा था। इसके पूर्व भी एक बार देवोलीना ने अपने फ्रेंड विशाल सिंह के साथ सगाई का वीडियो शेयर किया था। उस समय अचानक से देवोलीना की सगाई ने फैंस को हैरान कर दिया था। फिर बाद में पता चला था कि देवोलीना और विशाल ने ये सब प्रैंक अपने एक म्यूजिक वीडियो के लिए किया था। इस बार भी देवोलीना का अचानक से दुल्हन बन जाना फैंस को झूठा लग रहा था। लेकिन इस बार सच में देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी हो चुकी हैं।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

5 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

6 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago