मनोरंजन

किसानों को फिर से मिला धर्मेंद्र का समर्थन, इंसाफ को लेकर कही यह बात

बॉलीवुड(Bollywood) के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र(Dharmendra Deol) लगातार किसानों के समर्थन में उतरे हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया(Social Media) में पोस्ट करके किसानों के लिए इंसाफ की मांग उनकी ओर से की जाती रही है। एक बार फिर से धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट से किसानों की फोटो शेयर की है और उन्हें जल्द इंसाफ देने की मांग की है।

किया यह ट्वीट

धर्मेंद्र(Dharmendra Deol) ने किसानों के समर्थन में किये गए ट्वीट में लिखा है कि “अपने किसान भाइयों की पीड़ा को देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है। तेजी से सरकार को इसका समाधान निकालना चाहिए।”

धर्मेंद्र ने यह लिखा है कि मेरे किसान भाइयों को आज इंसाफ मिल जाए। जी जान से मैं इसके लिए अरदास करता हूं। हर एक नेक रूह को इससे सुकून हासिल हो जाएगा।

Image Source – PTI

आज फिर से वार्ता

गौरतलब है कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान बीती 26 नवंबर से ही बैठे हुए हैं। केंद्र सरकार के साथ अब तक सात दौर की वार्ता उनकी हो चुकी है, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला है। किसान नेता और केंद्रीय मंत्री की मुलाकात एक बार फिर से सोमवार को दोपहर 2 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में होने जा रही है।

तब हुए थे ट्रोल

इससे पहले भी धर्मेंद्र को किसानों का समर्थन करते हुए देखा गया था। तब उन्होंने अपने ट्वीट में यह लिखा था कि “किसान भाइयों की समस्या का कोई हल सरकार जल्द निकाल ले। यही सरकार से मेरी प्रार्थना है। कोरोना के मामले दिल्ली में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यह देखकर दुख होता है।”

जब धर्मेंद्र का यह ट्वीट वायरल हुआ था तो वे ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए थे। ऐसे में धर्मेंद्र ने अपने इस ट्वीट को वहां से डिलीट कर दिया था।

यह भी पढ़े

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago