मनोरंजन

कपिल शर्मा ने धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा से किया सवाल, मिला ये हैरानी भरा जवाब

 Dharmendra’s Savage Reply To Kapil and Shatrughan: टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक ‘द कपिल शर्मा शो’ की आखिरकार वापसी हो चुकी है। इसे लेकर फैंस बड़ी ही उत्साहित हैं। बीते हफ्ते अक्षय कुमार और अजय देवगन इस शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचे हुए थे, जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया था। आने वाले हफ्ते में मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा भी ‘द कपिल शर्मा शो'(The Kapil Sharma Show) में पहुंचने वाले हैं, जहां पर कि कपिल शर्मा के सवालों के जवाब दोनों कुछ इस तरह से देते हैं कि हर कोई हैरान रह जाता है।

कपिल शर्मा ने पूछा यह सवाल

कपिल शर्मा सबसे पहले यह सवाल करते हैं कि कौन-सी हीरोइन कौन-सी फिल्म कर रही है, ये सारी खबर कौन रखता था? शत्रुघ्न सिन्हा तपाक से इसका जवाब देते हुए और धर्मेंद्र की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि बड़ा नटखट है। शत्रुघ्न सिन्हा आगे कहते हैं कि दरअसल जितना रेस्पेक्ट इन्होंने अर्न किया है, तमाम हरकतों के बावजूद, अच्छे-अच्छे ने नहीं किया है।

सोनी एंटरटेनमेंट ने शेयर किया प्रोमो

सोनी एंटरटेनमेंट की ओर से आज शो का एक नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें कि शत्रुघ्न सिन्हा(shatrughan sinha) और धर्मेंद्र नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा गया है कि दोस्ती के लिए सिर्फ सोच नहीं, हरकतें भी मिलनी चाहिए। देखिए ऐसी कौन-सी हरकतें हैं, जिससे धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जी की दोस्ती गहरी है।

कपिल का सवाल और शत्रुघ्न सिन्हा का जवाब

प्रोमो में कपिल शर्मा(Kapil Sharma) दोनों से पूछते दिखाई देते हैं कि आपके विचार मिलते हैं या ब्रांड मिलता है? इस पर शत्रुघ्न सिन्हा(Shatrughan Sinha) जवाब देते हुए कहते हैं कि बहुत हद तक हरकतें मिलती हैं… जो मैंने इनसे ही सीखी है। इसे सुनकर दर्शक हंस-हंस कर लोटपोट हो जाते हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago