Image Source: Viralbiyani
Dilip Joshi’s Daughter Neeyati Gets Married: बेटी की शादी में पिता हमेशा भावुक हो ही जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का मशहूर किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता दिलीप जोशी के साथ। दिलीप जोशी अब ससुर बन गए हैं। हाल ही में उन्होंने धूमधाम से अपनी बेटी नियति जोशी की शादी नाशिक में की है। इस शादी में फिल्म जगत से लेकर टीवी जगत के सितारे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर जेठालाल की बेटी नियति की शादी से पहले कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो अब ट्रेंड करने लगी हैं।
शादी की कुछ तस्वीरों को दिलीप जोशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इन्हें शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट भी उन्होंने लिखा है। दिलीप लिखते हैं, “आप गानों और फिल्मों से फीलिंग ले सकते हैं, लेकिन जब आपके साथ ये सच में होता है तो वह अनुभव अद्भुत होता है। अपनी लिटिल गर्ल नियति और परिवार में एंट्री करने वाले नए सदस्य, मेरे बेटे, यशोवर्धन को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं। हमारी खुशी में शामिल होने वाले हर एक शख्स का धन्यवाद’। हमेशा सबको हंसाने वाले दिलीप जोशी के इस इमोशनल पोस्ट के बाद उनके फैन्स भी इमोशनल नजर आ रहे हैं। कुछ तो तस्वीरों की तारीफ में ‘जैसा पिता वैसी बिटिया’ भी कमेंट कर रहे हैं।
बेटी की शादी से पहले दिलीप जोशी ने अपनी फैमिली के साथ फोटोशूट करवाया है। ये फैमिली फोटोशूट सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को जीत रहा है। इस पोस्ट में दिलीप जोशी की बेटी नियति, उनकी पत्नी जयमाला जोशी और बेटे ऋत्विक जोशी दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में दिलीप जोशी अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…