Image Source: Instagram
Eijaz Khan and Pavitra Punia Get Engaged: टीवी के पॉपुलर कपल एजाज खान और पवित्रा पुनिया एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बिग बॉस के घर से शुरू हुई इनकी लव स्टोरी आज इनकी शादी तक पहुंच गई है। पवित्रा पुनिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए तस्वीर शेयर की है जिसमें वह इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है और सभी फैंस हैरानी में पड़ गए हैं कि इनकी सगाई हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने मिलकर चुपचाप से सगाई कर ली है लेकिन कपल की तरफ से अभी कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लव स्टोरी बिग बॉस के घर से शुरू हुई थी और आज सगाई तक पहुंच गई है।
एजाज खान और पवित्र पुनिया की लव स्टोरी बिग बॉस 14 के घर से शुरू हुई थी। कपल काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है और अब खबर आ रही है कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने सच में सगाई कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, पवित्रा पुनिया ने की तस्वीर शेयर करने के बाद यह पता चला कि एजाज खान की तरफ से उनके लिए सरप्राइज़ था। सगाई के बाद पवित्रा पुनिया से सवाल किए गए पर वो इसके बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहती हैं। कपल की तरफ से सगाई को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। करीबी लोगों से पता चला है कि यह सगाई सच है।
बता दे कि पवित्रा पुनिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने हाथ में सगाई की डायमंड रिंग पहनी हुई है। यह तस्वीर देखकर सभी फैंस अंदाजा लगा रहे कि इन्होंने गुपचुप सगाई कर ली है। कपल इन सवालों पर बिल्कुल चुप है। करीबी सूत्रों से पता चला है कि यह सगाई सच है। बात यह है कि एजाज खान की तरफ से पवित्रा पुनिया को सरप्राइज दिया गया था जिसके बारे में पवित्रा पुनिया को भी नहीं पता था।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…