Image Source: Patrika.com
Famous Choreographer Saroj Khan Died Today: लगता है ये साल बॉलीवुड के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। अब बॉलीवुड ने अपना एक और सितारा खो दिया है। बॉलीवुड जगत की जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वे बीते कुछ समय से बीमार चल रही थीं, उन्हें बांद्रा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उनका आज निधन हो गया। हालांकि सरोज जी का कोरोनावायर का टेस्ट नेगेटिव आया था।
20 जून को सरोज खान को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अस्पताल में उनका कोविड टेस्ट कराया गया तो वह नेगेटिव आया। सरोज खान के एक करीबी ने बताया था कि उनकी तबियत में सुधार आ रहा है और वह जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएंगी। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 71 साल की उम्र में सरोज खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सरोज खान का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मुंबई स्थित मलाड के मालवाणी में होगा।
बता दें कि 40 साल के अपने लंबे करियर में सरोज खान ने 2000 से ज्यादा गानों पर बड़े बड़े अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के पांव थिरकवाएं हैं। उन्हें अपनी कोरियोग्राफी के लिए 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका था। माधुरी दीक्षित को डांस और अदाएं सिखाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ सरोज खान का ही थी। आखिरी बार उन्होंने फिल्म कलंक में ‘तबाह हो गए गाने’ की कोरियोग्राफी की थी.
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…