मनोरंजन

कंगना के साथ काम करने को लेकर आया सवाल, तो हंसल मेहता ने दिया यह जवाब

Hansal Mehta on working with Kangana Ranaut: फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने अपने फॉलोअर्स से इंस्टाग्राम(Instagram) पर क्वेश्चन एंड आंसर सेशन के दौरान कंगना रनौत के साथ काम करने को लेकर एक बड़ी बात कही है। दरअसल, कंगना के साथ 2017 में फिल्म सिमरन बनाने के बाद दोनों के बीच खटपट हो गई थी। फिल्म निर्देशक ने कहा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान का उनका अनुभव बहुत ही कठिन रहा था।

हंसल मेहता ने दिया यह जवाब(Hansal Mehta on working with Kangana Ranaut)

कंगना के साथ यह उनकी पहली फिल्म थी। इस साल की शुरुआत में भी हंसल मेहता ने इसे एक गलती करार दिया था। कंगना रनौत(Kangana Ranaut) ने तब यह लिखा था कि वे उनके साथ खड़ी रही थीं, लेकिन वे अब ऐसा कह रहे हैं। हालांकि, हंसल मेहता से क्वेश्चन एंड आंसर सेशन के दौरान एक फैन ने जब यह सवाल किया कि क्या वे कंगना के साथ फिर से काम करेंगे, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि आपकी शुभकामनाओं के साथ बिल्कुल।

राजकुमार राव के बारे में

हंसल मेहता से जब राजकुमार राव(Rajkumar Rao) का तीन शब्दों में वर्णन करने के लिए कहा गया, तो हंसल मेहता ने कहा- मेरे पसंदीदा व्यक्ति। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे मैच्योर रिलेशनशिप पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं।

नहीं बना सकते हॉरर फिल्में

उनसे जब पूछा गया कि वे किस तरह की कहानी पर काम नहीं कर सकते, तो इसके बारे में उन्होंने कहा कि हॉरर फिल्मों पर वे काम नहीं कर सकते। पिछले साल स्कैम 1992 की रिलीज के बाद से ही हंसल मेहता के करियर के सितारे बुलंदी पर चल रहे हैं।

यह भी पढ़े

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago