मनोरंजन

हेमा मालिनी ने साझा किया था खास अनुभव, एक भयावह हादसे में ऐसा था सनी देओल का बर्ताव

Hema Malini Speaks About Her Relationship With Sunny, Bobby Deol: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती है। एक बार फिर एक हादसे के ज़रिए उन्होंने अपनी जिदंगी के एक अनुभव को साझा किया। 

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी(Hema Malini) अपने स्टारडम के दौरान ज्यादातर युवकों की ड्रीम गर्ल थी। हालांकि अभिनेता धर्मेंद्र से शादी कर उन्होंने लाखों दिलों को तोड़ दिया था। आज भी उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए फैंस बेताब रहते है। अभिनेता धर्मेंद्र और हेमी की लव स्टोरी की चर्चाएं तो अक्सर होती हैं। वहीं एक थ्रोबैक वीडियो में हेमा ने धर्मेंद्र के बेटों सनी देओल और बॉबी देओल से रिश्तों पर भी बात की थी। उन्होंने एक ईवेंट में बताया था कि परिवार में सभी के आपसी संबंध कैसे हैं।

कैसे हैं धर्मेंद्र के बेटों से रिश्ते?(Hema Malini Speaks About Her Relationship With Sunny, Bobby Deol)

बता दें कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी 1980 में हुई थी। उस वक्त धर्मेंद्र पहले ही शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे भी थे। दो बेटे – सनी देओल और बॉबी देओल, दो बेटियां – विजेता और अजीता देओल। कुछ सालों पहले अपनी बायोग्राफी की लॉन्चिंग के दौरान हेमा ने सनी और बॉबी देओल से रिश्तों के बारे में बात की थी।(Hema Malini Speaks About Her Relationship With Sunny, Bobby Deol)उन्होंने कहा था- ‘हर कोई सोचता है कि हमारे बीच कैसा रिश्ता है। ये बेहद खूबसूरत है और मैत्रीपूर्ण। जब जरूरत होती है तो वो (सनी देओल) हमेशा साथ होते हैं, धरम जी भी। खास तौर पर जब मेरे साथ एक हादसा हुआ था’।

चौंक गई थी मैं – हेमा मालिनी

हेमा मालिनी के मुताबिक एक हादसे के दौरान उन्हें सनी देओल के साथ एक खास अनुभव हुआ। हेमा ने बताया कि ‘वो पहले इंसान थे जो मुझे देखने घर पर आए थे और उन्होंने इसका भी ख्याल रखा कि स्टिचिज के लिए डॉक्टर्स भी मौजूद हों। मेरे चेहरे पर कई स्टिचिज आए थे, मैं असल में चौंक गई थी, उनको इतना इंटरेस्ट दिखाते हुए देखकर। ये दर्शाता है कि हमारे बीच कैसे रिश्ते हैं’।

यह भी पढ़े

जीतेन्द्र से होने वाली थी शादी

Image Source: TimesNowHindi.com

बॉलीवुड में भी हेमा मालिनी को पसंद करने वाले ओर उनसे शादी करने वाले बहुत थे। हालांकि हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को अपना जीवनसाथी चुना। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। हेमा ने अपनी बायोग्राफी में बयां किया है कि उनके पिता किस तरह धर्मेंद्र से रिश्ते के खिलाफ थे। हेमा ने बताया था कि उनकी शादी अभिनेता जीतेंद्र से होने वाली थी। लेकिन आखिरकार उन्होंने धर्मेंद्र को अपना हमसफर बनाया।

Facebook Comments
Ruchi Bhardwaj

Share
Published by
Ruchi Bhardwaj

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago