मनोरंजन

रिहाना को दिया जवाब, तो अपने ही देश की इस सिंगर ने सुनाई कंगना रनौत को खरी खोटी

Himanshi Khurana Targets Kangana Ranaut: अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वालीं कंगना रनौत एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं, क्योंकि उन्होंने पॉप सिंगर रिहाना(Rihanna’s Tweet On Farmers Protest) के बयान पर पलटवार किए जाने के दौरान किसान आंदोलन में प्रदर्शन करने वाले लोगों को आतंकवादी करार दिया है। बार-बार अपने ट्वीट में कंगना रनौत(Kangana Ranaut Replies To Rihanna) ने यही कहा है कि प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं हैं।

हिमांशी को नहीं आया रास

कंगना रनौत के ऐसा कहने पर अब बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी और सिंगर हिमांशी खुराना ने उन पर जबरदस्त निशाना साधा है। कंगना का नाम तो उन्होंने नहीं लिया है, लेकिन अपने पोस्ट में उन्होंने कंगना पर जोरदार प्रहार किया है।

हिमांशी खुराना ने किया यह ट्वीट

हिमांशी का कहना है कि कुछ सेलेब्स प्रदर्शनकारियों को आतंकवादी बताकर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि यह मान भी लें कि बाहरी लोगों को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, लेकिन क्या ये सेलिब्रिटीज भी उन्हें आतंकवादी बताकर देश को बांटने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।

दागा यह सवाल

हिमांशी ने यह भी लिखा है कि वे जो आतंकवादी बता रहे हैं, वह नजर क्यों नहीं आता। इस तरह से देश की सुरक्षा का भी तो वे मजाक उड़ा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में आतंकवादी देश में पहुंच कैसे गए।

‘हर वर्ग का हो सम्मान’

अपने ट्वीट में हिमांशी ने यह भी लिखा है कि जो एकजुटता का संदेश देते हैं, उन्हें सभी धर्मों का सम्मान करना सीखना चाहिए। सभी वर्गों को उचित सम्मान मिलना बहुत ही जरूरी है।

यह भी पढ़े

इससे पहले भी हिमांशी और कंगना(Himanshi Khurana Targets Kangana Ranaut) में बहस हो चुकी है और हिमांशी से नाराज कंगना ने तो उन्हें पहले से ही ब्लॉक भी कर रखा है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago