हॉलीवुड

ये हैं 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी। (Top 10 Highest Grossing Movies)

मनोरंजन के साधनो में फिल्मो का आज भी बहुत महत्व है क्योकि फिल्मो को बनाने में बहुत पैसे, मेहनत और समय लगता है। एक अच्छी फिल्म के पीछे कई लोगो का परिश्रम होता है। फिल्मो के माध्यम से ही लोगो को अन्य लोगो की कहानियाँ, भाषा, संस्कृति और ज्ञान को समझने का मौका मिलता है। एक बहुत अच्छी फिल्म को दुनिया भर में सभी लोगो तक पहुंचने का प्रयास किया जाता है इसके लिए फिल्मो को अलग-अलग भाषा में अनुवाद किया जाता है, जिस कारण ऐसी फिल्मे बहुत दुनिया भर में बहुत कमाई करती है। हम आपको 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड मूवी सूचि बताएँगे।

ये हैं 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी। (Top 10 Highest Grossing Movies)

 

1. अवतार (Avatar) 2009
कमाई – $2,787,965,087

अवतार अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, डायरेक्टर जेम्स कैमेरॉन द्वारा बनाई गयी इस फिल्म में काल्पनिक स्पेस की कहानी होती है जिसमे एक फौजी सिपाही दूसरी दुनिया की राजकुमारी से प्यार कर बैठता है। यह फिल्म 3D में आने वाली पहेली फिल्म थी।

2. टाइटैनिक (Titanic) 2007
कमाई – $2,186,772,302

यह मूवी भी जेम्स कैमेरॉन द्वारा निर्देशित थी। इसमें जैक और रोज़ की प्रेम कहानी को दिखाया गया है जो कि टाइटैनिक नमक जहाज़ पर सफर कर रहे होते है। यह फिल्म अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर लगातार 15 हफ्तों तक लगी हुई थी और वीएचएस/डीवीडी (VHS/DVD) पर रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म थी।

3. स्टार वार्स: द फाॅर्स आवकेंस (Star Wars: The Force Awakens) 2015
कमाई – $2,054,708,260

डायरेक्टर जे। जे। अब्रामस द्वारा निर्देशित यह फिल्म अंतरिक्ष एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म को बनाने से पहले डायरेक्टर ने सार्वजनिक रूप से यह कह दिया था कि अब स्टार वार्स कि कोई नयी फिल्म नहीं आएगी।

4. अवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर (Avengers: Infinity War) 2018
कमाई – $2,003,241,872

यह मार्वल कि मूवी अवेंजर्स का तीसरा भाग है। इसका आखिरी भाग “अवेंजर्स: एन्डगेम” 2019 में आने वाला है। मूवी एक्शन, एक्टिंग,अंतरिक्ष यात्रा और मनोरंजन से भरी हुई है। डायरेक्ट जॉस व्हेडोन द्वारा निर्देशित है।

5. जुरैसिक वर्ल्ड (Jurassic World) 2015
कमाई – $1,670,400,637

कोलिन ट्रेवोर्रोव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में डॉयनासोर पर केमिकल प्रयोग करने का परिणाम दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाए गए विसुअल इफ़ेक्टो कि बहुत तारीफ़ हुई थी।

6. मार्वल्स द अवेंजर्स (‘Marvel’s The Avengers’) 2012
कमाई – $1,519,557,910

जॉस व्हेडोन द्वारा निर्देशित यह फिल्म अवेंजर्स का पहला भाग थी। इसमें सारे सुपर हीरो को एक ही टीम में किया जाता है जिस टीम का नाम होता है अवेंजर्स। फिल्म में एक्शन, सस्पेंस और कॉमडी का अच्छा मिश्रण है।

7. फुरियस 7 (Furious 7) 2015
कमाई – $1,516,045,911

जेम्स वैन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक्शन कि कोई कमी नहीं है। इस फिल्म के एक्टर पॉल वॉकर का देहांत भी एक कार दुर्घटना में हुआ था जिस कारण यह फिल्म उनके फैंस के दिल के काफी करीब है।

8. अवेंजर्स: ऐज ऑफ़ अल्ट्रॉन (Avengers: Age of Ultron) 2015
कमाई – $1,405,413,868

जॉस व्हेडोन द्वारा निर्देशित यह फिल्म अवेंजर्स का दूसरा भाग थी। बाद में आने के बावजूद भी यह फिल्म अपने पहले भाग का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायी थी, फिर भी दर्शको को द्वारा इस फिल्म कि बहुत तारीफ़ हुई।

9. ब्लैक पैंथर (Black Panther) 2018
कमाई – $1,344,966,560

यह फिल्म भी मार्वल स्टूडियोज कि है और दर्शको द्वारा पसंद कि जाने वाली सबसे बढ़िया फिल्मो से एक है। फिल्म में वाइब्रिनियम की खूबियों और शक्तियों के बारे में बताया गया है।

10. हैरी पॉटर एंड द डेथली हैल्लोस:पार्ट 2 (Harry Potter and the Deathly Hallows: Part 2 ) 2011
कमाई – $1,341,511,219

डायरेक्टर डेविड याट्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म हैरी पॉटर सीरीज की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म ने में जादू और काल्पनिक कहानियो को एक नए अंदाज़ में व्यक्त किया हुआ है।

यह थी अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म।

यह भी पढ़े: ड्वेन जॉनसन ‘द रॉक’ के बारे में 5 रहस्मयी बातें।

Facebook Comments
Kapil Chanderwal

Share
Published by
Kapil Chanderwal

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

5 hours ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

5 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

5 days ago