हॉलीवुड

सुपरस्टार जैकी चैन के बेटे जैसी चैन भी हो चुके हैं ड्रग्स केस में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

When Jackie Chan’s Son Jaycee Chan Was Arrested With Drug Charges: ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी की खबर आने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्रीज के साथ ड्रग्स के कनेक्शन जुड़े होने को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब किसी सुपरस्टार के बेटे को इस तरह के केस में गिरफ्तार होना पड़ा है। ड्रग्स केस में आर्यन की गिरफ्तारी से पहले 2014 में सुपरस्टार जैकी चैन के बेटे जेसी चैन को भी ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्या था जैसी चेन का मामला

Image Source: Aaj Tak

14 अगस्त, 2014 को जैकी चैन(Jackie Chan) के बेटे जेसी चैन(Jaycee Chan) को ताइवानी फिल्म एक्टर काई को के साथ मैरियुआना का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके बीजींग वाले घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी। पुलिस की टीम ने उनके घर से 100 ग्राम मारियुआना बरामद किया। ड्रग्स के इस केस में एक्टर काई को 14 दिन की कस्टडी के बाद छोड़ दिए गए थे। क्योंकि उनके ऊपर सिर्फ ड्रग कंज़प्शन का चार्ज था। लेकिन जैसी चेन के ऊपर ड्रग्स के इस्तेमाल के साथ अपने घर पर दूसरों को ड्रग देने का भी इल्ज़ाम था। इस वजह से उनका लंबे समय के लिए जेल में जाना तय था। कोर्ट ने जेसी को दोषी करार दिया और उन्हें 6 महीने की जेल और 2000 युआन जुर्माने की सज़ा सुनाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकी चैन न अपने बेटे की सुनवाई के दौरान कोर्ट पहुंचे, न ही उन्होंने सज़ा कम करवाने के लिए अपने कनेक्शन्स का इस्तेमाल किया।

आर्यन की गिरफ्तारी के बीच शाहरूख ने कैंसिल की अपनी शूटिंग

ड्रग्स केस में आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग कैंसिल कर दी है। वो फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए दीपिका पादुकोण के साथ स्पेन जाने वाले थे। मगर जब तक आर्यन इन मुश्किलों से बाहर नहीं आते, शाहरुख मुंबई में ही रहना चाहते हैं।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago