मनोरंजन

कनाडा से शहनाज गिल ने शेयर की यह खूबसूरत फोटो, देखकर आ जायेगा प्यार

Shehnaaz Gill Holding Baby Viral Photo: बिग बॉस 13 से बड़ी लोकप्रियता हासिल करने वालीं शहनाज गिल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हौंसला रख(Honsla Rakh) की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। कनाडा में वे इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। शहनाज गिल, जो कि एक सिंगर भी हैं, वे कनाडा से लगातार अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया में शेयर कर रही हैं। इनके जरिए वे अपने काम को लेकर हर अपडेट अपने फैंस तक पहुंचा रही हैं।

शहनाज गिल ने शेयर की यह खूबसूरत तस्वीर

Image Source – Snapchat

अपनी फिल्म की शूटिंग के बीच से शहनाज गिल ने अपनी स्नैपचैट स्टोरी पर एक छोटी सी बच्ची को अपनी गोद में ली हुई अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर(Shehnaaz Gill Holding Baby Viral Photo) की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शहनाज ने इस पर हौंसला रख(Honsla Rakh) भी लिखा है।

सुबह की चाय वाली फोटो

इतना ही नहीं, शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक प्यारी सी तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वे सुबह की चाय का लुत्फ उठाती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर में शहनाज गिल ब्लैक चेक जंपसूट और बंधे हुए बालों में बहुत ही लाजवाब दिख रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने एक लाल रंग के दिल वाली इमोजी डाली हुई है।

दिलजीत दोसांझ संग आएंगी नजर

शहनाज गिल की आगामी फिल्म हौंसला रख की बात करें, तो इसमें शहनाज को बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर एवं एक्टर दिलजीत दोसांझ(Diljit Dosanjh) के ऑपोजिट देखा जाएगा। दिलजीत दोसांझ, जो खुद इस फिल्म में नजर आ रहे हैं, वही इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ के प्रोडक्शन हाउस स्टोरी टाइम प्रोडक्शन की यह पहली फ़िल्म भी होगी।

ये अभिनेत्रियां भी आएंगी नजर

फिल्म में शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ के अलावा पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा और शिंदा ग्रेवाल भी लीड भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। प्रोड्यूसर के तौर पर काम करने के लिए दलजीत थिंद और पवन गिल भी सामने आ गए हैं।

यह भी पढ़े

अमरजीत सिंह सरोन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। वहीं, राकेश धवन ने इसकी कहानी लिखी है। बलजीत सिंह देव ने फोटोग्राफी के निर्देशन की कमान संभाली है। फिल्म की शूटिंग के लिए इस वक्त पूरी टीम कनाडा के वैंकूवर में है। इसी साल दशहरा के अवसर पर 15 अक्टूबर को फिल्म रिलीज हो सकती है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago