मनोरंजन

हौसला रख का ट्रेलर हुआ रिलीज़, दमदार अवतार में नजर आयी शहनाज गिल

Honsla Rakh Trailer Out: फिल्म “हौसला रख” का ट्रेलर सोमवार को रिलीज़ हो गया है। इस फिल्म में मशहूर अदाकारा शहनाज गिल के साथ दिलजीत दोसांझ नजर आ रहे है। शहनाज गिल के फैंस को “हौसला रख” ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था।

दरअसल अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से शहनाज का बुरा हाल है, फ़िलहाल फैंस अभिनेत्री को सोशल मीडिया के जरिये हिम्मत बांधने की कोशिश कर रहे है। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज की यह पहली फिल्म है।

बीते शनिवार को ट्रेलर के लीड रोल में नजर आ रहे है दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर रिलीज़ करते हुए बताया था की फिल्म का ट्रेलर 27 सितम्बर को रिलीज़ होगा, जबकि यह फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

फ़िलहाल फिल्म का ट्रेलर आ चुका है और अभिनेत्री शहनाज गिल का अभिनय कबीले तारीफ़ है। वहीँ इस ट्रेलर में सोनम बाजवा और दिलजीत दोसांझ भी बेहतरीन अंदाज में नजर आ रहे है। जारी ट्रेलर से समझा जा सकता है की इस फिल्म की कहानी एक बच्चे के इधर-उधर नाचती नजर आने वाली है। ट्रेलर के शुरुआत में दिलजीत और शहनाज की एक रेस्टोरेंट में मुलाकात होती है और कुछ समय बाद शहनाज प्रेग्नेंट नजर आती है। शहनाज, दिलजीत से कहती हैं की मैंने तुमसे प्यार किया और तुमने प्यार के बदले ये दिया। दोनों वकील के पास जाते है, जहाँ बच्चे की कस्टडी दिलजीत के पास होती है, लेकिन वह कहते है की अकेले बच्चे की देखभाल नहीं कर सकते है।

ट्रेलर के अंतिम हिस्से में बच्चा बड़ा हो जाता है और दिलजीत सोनम बाजवा के प्यार में पड़ जाते है दोनों के बीच रोमांस शुरू होता है लेकिन तभी ट्विस्ट आता है और शहनाज गिल की एंट्री होती है।

इस ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद से ही शहनाज गिल के फैंस अपनी भावनाओं को काबू में नहीं कर पा रहे है और सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओ को व्यक्त कर रहे है। कई यूजर्स ट्विटर पर लिख रहे है की ” शहनाज गिल की यह फिल्म उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम दिलाएगी।’

Facebook Comments
Abhishek pandey

Share
Published by
Abhishek pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago