IIFA Awards 2023 Highlights In Hindi: 25 मई 2023 को आइफा की शुरुआत हो गयी है और इस साल इसका आयोजन अबुधाबी में किया गया है। बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने इस शो के ग्रीन कार्पेट में अपने जलवे दिखाए हैं। इस बार आइफा को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। आज यानी की 27 मई को सितारों को अवार्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। इस इवेंट के फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। आइए जानते हैं आइफा 2023 से जुड़े हुए सभी अपडेट्स के बारे में।
आइफा 2023 के ग्रीन कार्पेट से एक मजेदार वीडियो सामने आया है और उसमें देखा जा सकता है कि एक हॉलिवुड रिपोर्टर ने उनको सामने से आकर शादी का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा सलमान खान अपनी छोटी बहन अर्पिता शर्मा के ऊपर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। इस इवेंट के दौरान सलमान खान ने अभिनेता विकी कौशल को गले लगाया और इससे पहले एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें यह दिखाई दे रहा था कि सलमान के बॉडी गार्ड विकी को उनसे मिलने के लिए रोक रहे थे। इस घटना को देखने के बाद विकी के फैंस सलमान को खूब ट्रोल कर रहे थे।
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता आइफा 2023 में शिरकत करने के लिए अबुधाबी पहुँच गई हैं। उन्होंने इस इवेंट के दूसरे ही दिन ग्रीन कार्पेट में अपना सिजलिंग अवतार बिखेरा है। उनके इस लुक से नजरें हटा पाना हर किसी के मुमकिन नहीं है। ग्रीन कार्पेट में जलवा बिखेरते हुए ईशा गुप्ता का वीडियो वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी आइफा 2023 में भाग लिया है। व्हाइट गाउन पहनी उर्वशी ने ग्रीन कार्पेट का पारा बढ़ा दिया है। अपने गॉर्जियस लुक से उन्होंने इवेंट के दूसरे ही दिन चार चाँद लगा दिए हैं।
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…