मनोरंजन

आसिम रियाज की फोटो WWE स्टार जॉन सीना ने की शेयर, आखिर क्या है माजरा?

टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के अब तक जितने भी सीजन हुए हैं, उन सब में बिग बॉस का वर्तमान सीजन यानी कि 13वां सीजन सबसे अधिक लोकप्रिय रहा है और यही सबसे हिट भी जा रहा है। शायद यही वजह है कि दर्शकों की डिमांड को देखते हुए खुद बिग बॉस की ओर से इसे कुछ और हफ्तों के लिए बढ़ा भी दिया गया है। वैसे तो शो से जुड़ी कई तरह की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं और ये दर्शकों का रोमांच बढ़ाती रहती हैं, लेकिन एक और बड़ी खबर इसे लेकर सामने आई है, जिसकी वजह से हंगामा मच गया है।

इस खबर ने मचाया हंगामा

जी हां, खबर ही कुछ ऐसी है। WWE के सुपरस्टार जॉन सीना का भला कौन नाम नहीं जानता? दुनियाभर में इनके नाम का डंका बजता है। इसी जॉन सीना ने बिग बॉस के मशहूर कंटेस्टेंट में से एक असीम रियाज की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी है। इसके बाद से तो आसिम रियाज के फैंस के बीच हंगामा ही मच गया है। असीम रियाज का फोटो WWE रेसलिंग के इतने बड़े सुपरस्टार द्वारा शेयर किया जाना कोई मामूली बात नहीं है। ऐसे में आसिफ के प्रशंसकों का हैरान होना तो भाई लाजमी है। अब यह लोग यह कयास लगाए ने लगे हैं कि क्या बिग बॉस के इस सीजन पर नजर जॉन सीना की भी है? क्या वे भी इस सीजन में उतनी ही रुचि ले रहे हैं जितना कि इस देश के बाकी दर्शक?

खुद गेस करें कहानी

इस फोटो को शेयर करने के बाद से ही असीम रियाज के फैंस के बीच खलबली-सी मच गई है। वे इसे लेकर बहुत ही एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वैसे जॉन सीना का यदि इंस्टाग्राम अकाउंट देखा जाए तो यह कम दिलचस्प नहीं है। यहां वे कई तरह की फोटो हमेशा पोस्ट करते रहते हैं। फोटो तो जॉन सीन जरूर पोस्ट कर देते हैं, लेकिन वे कभी भी इन फोटो से जुड़े हुए कैप्शन यहां नहीं डालते हैं। ऐसे में इन फोटोज को देखने वालों को खुद इस बात का अंदाजा लगाना पड़ता है कि आखिर उन्होंने ये फोटो वहां क्यों शेयर की हैं। इसके पीछे की कहानी उन्हें खुद मालूम करनी पड़ती है।

पता लगाएं तस्वीरों का मतलब

जॉन सीना के इस अकाउंट के बायो पर नजर डालने पर यहां लिखा हुआ नजर आता है कि मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपका स्वागत है। साथ ही उन्होंने यह लिखा है कि बिना किसी जानकारी के यहां तस्वीरें पोस्ट की जाती रहेंगी। इन तस्वीरों का क्या मतलब है, यह तो आपको खुद ही तय करना पड़ेगा। इंजॉय कीजिए। इस तरह से जॉन सीना इंस्टाग्राम पर भले ही तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, मगर कभी भी इन तस्वीरों के बारे में वे यहां कुछ भी नहीं लिखते हैं और पूरी तरीके से इन फोटोज देखने वालों पर छोड़ देते हैं कि वे ही इन तस्वीरों का मतलब पता लगाएं।

टक्कर तो अंदर-बाहर दोनों है

जहां तक बिग बॉस के 13वें सीजन की बात है तो इस वक्त शो में दो बड़े ही मजबूत कंटेस्टेंट हैं, जिनके नाम हैं सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज। इन्हीं दोनों के बीच इस शो में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। यही नहीं सोशल मीडिया पर इन दोनों के फैंस भी अक्सर आमने-सामने होते रहते हैं और जिस तरह से घर के अंदर सिद्धार्थ और आसिम के बीच कांटे की टक्कर चल रही है, उसी तरह से सोशल मीडिया में भी दोनों के फैंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बिग बॉस एलीट क्लब के सदस्य सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज दोनों ही बन चुके हैं। साथ ही बिग बॉस के फिनाले में भी इन दोनों की जगह पक्की हो चुकी है।

आसिम कुछ ज्यादा ही चर्चा में

आसिम बीते कुछ समय से अपनी रिलेशनशिप को लेकर अधिक चर्चा में चल रहे हैं। घर की पूर्व कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना को वे प्रपोज भी कर चुके हैं, जबकि घर के बाहर भी उनकी एक गर्लफ्रेंड होने का खुलासा सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन बनकर आए उनके दोस्त विकास गुप्ता ने किया था। यही नहीं, इसे लेकर घर के अंदर और बाहर खूब बहस भी चल रही है और सलमान खान तक आसिम रियाज से यह कह चुके हैं कि वे उस लड़की के पीछे अपना समय बर्बाद कर रहे हैं, जो उन्हें भाव तक नहीं दे रही। फिलहाल आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के रिश्ते का क्या होगा, यह तो आने वाला वक्त ही तय करने वाला है।

जॉन सीना को भी जानें

जॉन सीना की बात करें तो वे अब तक 16 बार WWE के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने किसी बॉलीवुड के सेलिब्रिटी की तस्वीर शेयर की है। इससे पहले भी वे ऐसा करते रहे हैं। पूर्व में उन्हें दलेर मेहंदी, शिल्पा शेट्टी और कपिल शर्मा जैसे बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज की तस्वीरों को शेयर करते हुए देखा गया है। तब भी फैंस को खुद से यह अंदाजा लगाना पड़ा था कि आखिर इन तस्वीरों को पोस्ट किए जाने का मतलब क्या है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago