मनोरंजन

आमिर के बेटे जुनैद ने पहली बार की शूटिंग, मगर इस बात से नाराज हो गई बहन

Junaid Khan Debut Film: बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद ने भी आखिरकार बॉलीवुड में कदम रख दिए हैं। बताया जा रहा है कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले ‘महाराजा’(Maharaja) फिल्म की शूटिंग जुनैद ने शुरू कर दी है। यह फिल्म सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही है।

फिल्म की कहानी 1862 की एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा चुकी है। इससे पहले जुनैद रंगमंच की दुनिया में भी काम कर चुके हैं। जुनैद की जिंदगी में यह पहला ऐसा अवसर है, जब वे किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

इरा खान ने शेयर की फोटो

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जुनैद(Junaid Khan Debut Film) की बहन इरा खान ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें जुनैद खान दिख रहे हैं। इरा खान ने इसके साथ यह लिखा है कि उसका यह पहला नाटक या पहला शो या हमारा पहला नाटक एक साथ बिल्कुल भी नहीं है… आज उसका पहला दिन है शूटिंग का। मुझे वाकई इस तस्वीर से प्यार हो गया है। कई वर्षों से वह एक्टिंग करता रहा है, लेकिन मेरे लिए तो वह आज भी वह एकदम नया नवेला ही है।

भाई के लिए दुआ कर रही बहन

बहन ने अपने भाई के लिए यह भी लिखा है कि मेरे नाटक में भी वह काम कर चुका है, मगर किसी भी चीज से ज्यादा मैं उसकी छोटी बहन हूं। वह गजब का प्रोफेशनल है। इसे लेकर मैं सुपर एक्साइटिड हूं। साथ ही मैं बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रही हूं कि वह लोगों का दिल जीत ले।

यह भी पढ़े

इरा इस बात हैं नाराज

इरा खान ने एक शिकायत भी की है कि जुनैद ने फिल्म के बारे में कोई भी डिटेल उन्हें देने से साफ इनकार कर दिया है। इरा ने लिखा है कि मैं अंदर की जानकारी चाह रही थी। इससे मुझे बहुत गुस्सा आया है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago