variety
Tanhaji the Unsung Warrior: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा काजोल काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। इसके पहले वो साल 2015 में फिल्म दिलवाले में शाहरूख खान के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। हालांकि, उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा कमाल कर नहीं पाई थी। लेकिन काजोल के फैंस उनको एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब थे। अब काजोल के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। बता दें कि बहुत ही जल्द और काफी लंबे समय बाद दर्शकों को अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। पीरियड ड्रामा फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ से काजोल का फर्स्ट लुक सामने आया है। काजोल इस फिल्म में तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का रोल निभाते हुए नजर आने वाली हैं।
काजोल ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का ये पोस्टर और अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। काजोल ने पोस्टर को शेयर करते हुए पिक के कैप्शन में लिखा कि- मैं आपको हारने नहीं दूंगी। क्योंकि फिल्म मराठों पर बनी हुई है, इसलिए काजोल भी मराठी लुक में नजर आ रही हैं। सिर पर पल्लू, मत्थे पर बड़ी सी बिंदी, नोज पिन पहने हुए काजोल का लुक बहुत ही इंटेंस लग रहा है। काजोल का लुक इंटेंस होने के साथ ही काफी अट्रैक्टिव भी है।
वहीं बात करें फिल्म तानाजी की तो यह फिल्म 17वीं सदी पर बेस्ड है। जिसमें काजोल सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभाते नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर आधारित है। इतना ही नहीं इस फिल्म में काजोल और अजय देवगन दोनों एक साथ काफी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ अभिनय करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और काजोल के अलावा सैफ अली खान भी नजर आएंगे। इसके पहले अजय और सैफ का फिल्म में लुक कैसा होगा ये तो रिवील हो गया था, लेकिन काजोल का लुक पहली बार सामने आया है।
तानाजी मालुसरे, भारतीय इतिहास के वो योद्धा थे जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे। तानाजी मालसुरे मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में सैन्य नेता के पद पर तैनात थे। वह छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कई बार जंग लड़ने उनके साथ गए थे। यही नहीं साल 1670 में हुई सिन्हागढ़ की लड़ाई में भी तानाजी का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिस वजह से उनको याद किया जाता है। बता दें कि फिल्म तानाजी: द अनसंग सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज मिलकर प्रोड्यूस कर रही है।
अजय देवगन और काजोल दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती थी। शादी से पहले दोनों ने साथ में बहुत सी फिल्मों में काम किया हैं जिनमें से अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं। लेकिन शादी के बाद दोनों ने शायद ही किसी फिल्म में साथ काम किया हो। लेकिन फिल्म तानाजी: द अनसंग में एक बार फिर से दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं। जिस वजह से अजय देवगन और काजोल दोनों के ही फैंस इस फिल्म को लेकर के काफी एक्साइटेड हैं। अब इंतजार है तो बस फिल्म की रिलीज का। देखना दिलचस्प होगा कि जितनी बेताबी से लोग फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती भी है या नहीं।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…