मनोरंजन

कंगना रनौत ने ट्विटर के खिलाफ यह क्या ट्वीट किया? प्रधानमंत्री जी से की अपील

Kangana Ranaut Demands Ban Twitter: हम सब जानते हैं कि कंगना रनौत आजकल अपने ट्वीट को लेकर कितने चर्चा में है। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपना विचार लोगों के सामने रखती आ रहे हैं। ट्विटर एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके दम पर वह अपने विचारों को खुलकर व्यक्त कर पाती हैं और कई मौके पर उन्होंने बड़े विवाद भी खड़े कर दिए हैं। जिस प्लेटफार्म को वह सबसे ज्यादा इस्तेमाल करती है, कंगना रनौत को उसी प्लेटफार्म से सबसे ज्यादा तकलीफ भी है।

क्यों कंगना रनौत ऐसा करना चाहती हैं?

कंगना रनौत को ट्विटर से यह शिकायत है कि ट्विटर ने कितनी बार उनके कमेंट को डिलीट कर दिया है। उनके मुताबिक ट्विटर के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। जब भारत सरकार किसान आंदोलन के ट्वीट को लेकर ट्विटर के रवैए पर सवाल खड़ी कर रही है तो इसी बीच कंगना रनौत ने भी इस मौके का पूरा इस्तेमाल किया है। कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) जी से अपील की है कि उन्हें ट्विटर के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए(Kangana Ranaut Demands Ban Twitter)।

वह प्रधानमंत्री जी(PM Narendra Modi) को लिखती हैं कि ट्विटर को कभी भी माफ नहीं करना चाहिए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है प्रधानमंत्री जी, जो गलती महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान जी ने की थी वह आप मत कीजिए उस गलती का नाम है ‘माफी’। उन्होंने आगे यह भी कहा ‘कितनी भी माफी मांग ले, माफ मत करना। यह वही लोग हैं जिन्होंने देश में गृहयुद्ध करवाने की साजिश रची है’। कंगना रनौत का यह ट्वीट भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े

कंगना रनौत ने ट्विटर को बैन करने की मांग पहले भी उठाई थी लेकिन इस बार उन्हें अच्छा मौका मिल गया है और इस बार उन्होंने सीधे पीएम मोदी(PM Narendra Modi) से अपील की है। वही एक और ट्वीट में कंगना ने इस बात की खुशी भी जाहिर की है कि ट्विटर को अब इंडिया से ज्यादा मुनाफा नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि ट्विटर का अंत नजदीक आ रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कंगना रनौत ने ट्विटर पर इस तरह का हमला किया है। इससे पहले भी एक्ट्रेस ट्विटर को चीनी कठपुतली बता चुकी है। कंगना रनौत का यह मानना है कि टिक टॉक और पब्जी की तरह ट्विटर को भी भारत से बैन कर देना चाहिए।

Facebook Comments
Rimjhim Dubey

Share
Published by
Rimjhim Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago