Kangana Ranaut Shares Birthday Message With An Apology: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत आये दिन अपने किसी बयान की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। जन्म दिन के ख़ास मौके पर अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर एक वीडियो साझा किया है, इस वीडियो के अंदर कंगना ने अपने प्रशंसकों को शत्रुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर किसी को मेरे किसी भी बयान या टिप्पणी से ठेस पहुंची हो तो मैं उसके लिए क्षमा मांगती हूँ। आइये जानते हैं कि बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने वीडियो के माध्यम से क्या बोला।
अभिनेत्री कंगना रनौत ने सबसे पहले अपने माता – पिता और गुरु (स्वामी विवेकानंद और सद्गुरु) का धन्यवाद किया और बोला कि आप लोगों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही मैं अपनी पसंदीदा चीज़ों को कर पा रही हूँ।
वीडियो में कंगना अपने शत्रुओं के बारे में बताते हुए कहती हैं कि “मैं आप लोगों को भी विशेष धन्यवाद देना चाहती हूँ क्योंकि मैं आज अपने जीवन में जो कुछ भी कर पाई हूँ ये सभी चीज़ें आपकी वजह से ही पूरी हो सकी हैं।”
कंगना रनौत ने वीडियो में आगे बताया कि “दोस्तों, मेरी विचारधारा और आचरण बहुत ही सरल है, मैं हमेशा से ही दूसरों का भला ही चाहती हूँ इसकी वजह से अगर किसी भी इंसान को बुरा लगा हो या फिर उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची हो तो मैं माफ़ी माँगती हूँ।”
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…